रीवा

REWA : लाॅकडाउन में शासन-प्रशासन की भर रही तिजोरी, जुर्माने का फंडा

News Desk
1 May 2021 10:18 AM GMT
REWA : लाॅकडाउन में शासन-प्रशासन की भर रही तिजोरी, जुर्माने का फंडा
x
रीवा। कोरोना के कारण किये गये लाॅकडाउन से जहां आम जनता परेशान है तो वहीं शासन-प्रशासन के लिये कमाई का जरिया बन गया है। जुर्माना लगाकर तिजोरी भरने का काम चल रहा है। मास्क न लगाने पर जुर्माना, दुकान खोलने पर जुर्माना, घर से बाहर निकलने पर जुर्माना सहित पता नहीं कितने प्रकार के जुर्माने लगाए जाकर आम लोगों की जेब में डाका डाला जा रहा है। आम जनता जुर्माना भरे फिर चाहे कुछ करे सब माफ है।

अकेले मऊगंज पुलिस ने वसूले 74950 रुपये

लाकलाउन का पालन कराने मऊगंज पुलिस ने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अच्छी वसूली की है। मऊगंज पुलिस ने अनावश्यक घूमने वालों 87 वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की। वहीं बिना मास्क के तफरी कर रहे 110 लोगों के खिलाफ भी चलानी क़ार्यवाही की गई है।

आपको बता दें कि रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मऊगंज विजय डावर, एसडीओपी शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन में मऊगंज थाना प्रभारी विद्या वारिधि तिवारी ने एसडीएम मऊगंज एपी द्विवेदी, नायब तहसीलदार मान सिंह मार्को, प्रभारी नगर पालिका अधिकारी सहित स्टाफ के साथ मिलकर पूर्ण लाकलाउन का पालन कराने नगर का भ्रमण किया।

भ्रमण दौरान अनावश्यक रूप से बिना कारण के घूमते पाये जाने वाले 87 बाइक सहित चार चक्का वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुऐ 54750 रुपए का जुर्माना वसूला गया। वही बिना मास्क के घूमने बाले 110 लोगों से 20200 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूला गया। शुक्रवार को मऊगंज पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है जिसमें बिना मास्क घूमने बालो सहित वाहनों से कुल 74950 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूला गया है।

Next Story