रीवा

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा की विश्वविद्यालय के रिक्त पदों में रोस्टर के अनुसार होगी भर्ती : REWA LOCAL NEWS

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा की विश्वविद्यालय के रिक्त पदों में रोस्टर के अनुसार होगी भर्ती : REWA LOCAL NEWS
x
REWA LOCAL NEWS: . उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा में प्रशासकीय भवन के प्रथम तल के विस्तार कार्य एवं पार्किंग शेड निर्माण का लोकार्पण किया। उच्च शिक्षा मंत्री का विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ द्वारा सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंत्री यादव ने कहा कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के सभी रिक्त पदों का रोस्टर के अनुसार पूर्ति की जायेगी। यहां नियमित पदों की पूर्ति होने के बाद इसकी ग्रेडिंग नैक में ए प्लस बनाने का प्रयास किया जायेगा।

विश्विद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को समयमान वेतनमान तथा अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जायेगा। मंत्री यादव ने कहा कि रीवा ही नहीं समूचा विन्ध्य सदैव शिक्षा एवं ज्ञान के लिये जाना जाता रहा है। हमारी शिक्षा नीति में कमी होने के कारण हमारे विश्वविद्यालय केवल डिग्री बांटने के संस्थान बन गये। शीघ्र ही नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसमें रोजगार मूलक शिक्षा को बढ़ावा दिया जायेगा।

अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को भी शिक्षा और ज्ञान का केन्द्र बनाने के साथ रोजगार और राजस्व देने वाला संस्थान बनायेंगे। कर्मचारी संगठनों की सभी वाजिब मांगों पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। सभी पात्र व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जायेगा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में रोजगार मूलक कोर्स शीघ्र शुरू किये जायेंगे। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि नई शिक्षा नीति से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन होगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर क्षेत्र में विकास के लिये नये सुधार लगातार कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि विश्वविद्यालय को नैक की ए प्लस ग्रेडिंग में पहुंचाना है। रीवा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। फिर यह शिक्षा के क्षेत्र में कैसे पीछे छूट सकता है। विश्वविद्यालय यदि जमीन उपलब्ध करा देगा तो शीघ्र ही यहां पुलिस स्टेशन बना दिया जायेगा। समारोह में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बुद्धसेन पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कर्मचारियों से जुड़ी मांगे प्रस्तुत की।

समारोह का समापन कुलपति राजकुमार आचार्य द्वारा आभार प्रदर्शन से हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय कार्य समिति के सदस्य एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, प्रदेश मंत्री राजेश कुमार पाण्डेय, प्रभारी कुलसचिव लालसाहब सिंह तथा विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Story