रीवा

Rewa: 4 सौ रूपए के लिए श्रमिक पर चाकू से हमला, आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Rewa: 4 सौ रूपए के लिए श्रमिक पर चाकू से हमला, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
x
देर रात पुलिस को श्रमिक भीखू मिश्रा निवासी अंतरैला लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा श्रमिक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

Rewa: सिविल लाइंस थाना अंतर्गत नया बस स्टैण्ड के समीप बीते दिवस आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक के पास मौजूद 4 सौ रूपए छीन कर चंपत हो गए। देर रात पुलिस को श्रमिक भीखू मिश्रा निवासी अंतरैला लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस द्वारा श्रमिक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती श्रमिक की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि युवक श्रमिक का कार्य करता है। बीते दिवस कार्य समाप्त कर वह अपने घर जाने के लिए नया बस स्टैण्ड में वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दरमियान किसी काम से वह जय स्तंभ के समीप जाने लगा। गौरतलब है कि यातायात के सामने अंधेरे में तीन की संख्या में रहे आरोपियों ने श्रमिक को रोक लिया। आरोपियों ने श्रमिक से पैसे मांगे। जब श्रमिक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पेट और सीने में चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। श्रमिक को मरणासन्न स्थिति में छोड़ कर आरोपी चंपत हो गए।

पूर्व में भी हो चुकी है वारदात

बताया गया है कि नया बस स्टैण्ड से छोटी पुल के बीच पूर्व में इस तरह की कई वारदातें हो चुकी है। देर रात के समय यहां से पैदल निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। बताते हैं कि यहां हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा पूर्व में आरोपियों को पकड़ा गया था। लेकिन यहां हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story