रीवा

रीवा किसान समाचार: किसानों के लिए लाभदायक है धान की पैडी ट्रांसप्लांटर से रोपाई

Aaryan Puneet Dwivedi
28 Jun 2023 11:52 PM IST
rewa farmer news
x

रीवा किसान समाचार

रीवा संभाग के सभी जिलों में वर्षाकाल की सबसे प्रमुख फसल धान है। रीवा और सतना जिले में धान का विपुल उत्पादन होता है।

रीवा. रीवा संभाग के सभी जिलों में वर्षाकाल की सबसे प्रमुख फसल धान है। रीवा और सतना जिले में धान का विपुल उत्पादन होता है। बाणसागर बांध की नहरों से सिंचाई की सुविधा मिलने के बाद पूरा क्षेत्र खेती में तेजी से विकास कर रहा है। संभाग के किसान परंपरागत धान के साथ-साथ बड़ी मात्रा में हाईब्रिड धान का उपयोग बोनी में करते हैं। अधिकांश बोनी रोपाई पद्धति से की जाती है। जिन क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में मजदूर उपलब्ध नहीं हैं वहाँ धान की रोपाई (Transplantation of paddy) में देरी होती है। इससे उत्पादन घटने के साथ लागत में वृद्धि होती है। इस समस्या का सरल और कारगर उपाय पैडी ट्रांसप्लांटर है। इसके माध्यम से किसान कम समय तथा कम लागत में अधिक क्षेत्र में धान की रोपाई कर सकते हैं। इसका उपयोग किसानों के लिए बहुत लाभदायक है।

इस संबंध में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री ने बताया कि धान की रोपाई के लिए पैडी ट्रांसप्लांटर (paddy transplanter) बहुत उपयोगी है। यह यंत्र 4 कतारों, 6 कतारों एवं 8 कतारों में धान की रोपाई करता है। इसके लिए किसानों को धान की रोपाई के लिए पौधे (बेहन) चटाईनुमा तकनीक से लगाने होते हैं। चौकोर प्लेट में मिट्टी, गोबर की खाद तथा राख मिलाकर पतली परत तैयार करें।

इसमें धान के बीज संतुलित मात्रा में बोएं। इनके 20 से 30 दिन की अवधि के होने पर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से रोपाई करें। इसके लिए निर्धारित आकार की प्लेट में रोपा तैयार किया जाना आवश्यक है। इससे एक घण्टे में लगभग एक एकड़ में धान की रोपाई की जा सकती है। धान की रोपाई कतार से कतार में होती है। इसमें कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।

कतार में रोपाई होने से खरपतवार निकालना आसान होता है। मजदूरों की तुलना में पैडी ट्रांसप्लांटर से कम खर्च में धान की रोपाई की जाती है। व्यवस्थित तथा समय पर रोपाई होने से धान का उत्पादन अधिक होता है। पैडी ट्रांसप्लांटर धान उत्पादक किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। युवा किसान इसे खरीदकर स्वयं के खेत में उपयोग करने के साथ इसके व्यावसायिक उपयोग से अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story