रीवा

रीवा / किसान महापंचायत करहिया मंडी में 14 को, टिकैत सहित अन्य किसान किसान नेता भरेगे जोश

रीवा / किसान महापंचायत करहिया मंडी में 14 को, टिकैत सहित अन्य किसान किसान नेता भरेगे जोश
x
रीवा। कृर्षि कानूनो का विरोध करने तथा किसानों में जोश भरने के लिये 14 मार्च को रीवा में किसान नेता राकेश टिकैत सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश के किसान नेताओं का जमावड़ा हो रहा है। वे शहर के करहिया मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में दोपहर 12 बजे हिस्सा लेकर किसानो को मार्गदर्शन देगे। इस दौरान सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर आवाज भी उठायेगे। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मंडी परिसर में सभी तैयारियां कर ली गई है।

70 दिनो से रीवा में चल रहा आंदोलन

शिव सिंह ने कहां कि तीनों कृषि विरोधी काले कानूनों की वापसी एवं एमएसपी की लिखित गारंटी को लेकर विगत 3 माह से दिल्ली की 6 सीमाओं के साथ पूरे देश का किसान आंदोलन पर है। इस आंदोलन के समर्थन में तथा सरकार के काले कानून के विरोध में रीवा संभाग के किसान करहिया मंडी में 70 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना दिये हुये है। वही इस आंदोलन को गति देने के लिये राष्ट्रीय नेता शिरकत कर रहे है।

राकेश टिकैत सहित आयेगे ये नेता

संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत सहित अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी अमराराम, कुल हिंद किसान सभा पंजाब के महासचिव मेजर सिंह पुन्नेवाल, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा एवं उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, लंबरदार खेत मजदूर यूनियन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली एवं महासचिव विक्रम सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरविंद श्रीवास्तव, किसान नेता डॉ सुनीलम आदि किसान नेता किसान महापंचायत में शिरकत करगें।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story