रीवा

Rewa: बेपरवाह स्वास्थ्य अमला: नहीं मिला शव वाहन, बाइक पर महिला की शवयात्रा

Rewa: बेपरवाह स्वास्थ्य अमला: नहीं मिला शव वाहन, बाइक पर महिला की शवयात्रा
x
रीवा / Rewa:  सर्पदंश पड़ित महिला की मौत हो गई। शाम के समय शव का पीएम किया गया और प्रक्रिया पूरी कर रात के 8 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन परिजनो के लाख कहने के बाद भी स्वास्थ्य अमले ने शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नही करवाया।

रीवा / Rewa: सर्पदंश पड़ित महिला की मौत हो गई। शाम के समय शव का पीएम किया गया और प्रक्रिया पूरी कर रात के 8 बजे शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन परिजनो के लाख कहने के बाद भी स्वास्थ्य अमले ने शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नही करवाया।

जिससे परेशान परिजनों को बाइक पर लेकर शवयात्रा करनी पड़ी। बेपरवाह स्वास्थ्य अमले की यह अमानवीय तस्वीर लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मउंगज नगर पंचायत के वार्ड-11 निवासी श्यामवती जायसवाल पति स्व. रामहित जायसवाल को जहरीले कीड़े ने काट लिया।

परिजनों द्वारा रोगी को मउगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। काफी देर चले इलाज के बाद साम के समय महिला की मौत हो गई।

पीएम के बाद रात को दिया शव

जानकारी के अनुसर महिला की मौत हो जाने के बाद करीब शाम के 6 बजे उसका पीएम किया गया। पीएम उपरांत शव परिजनो को सौप दिया गया।

लेकिन इसी दौरान परिजनो ंने अस्पताल प्रशासन से शव ले जाने वाहन की मांग करने के लिए गिडगिडाते रहे लेकिन पत्थर दिल स्वास्थ्य अमले का दिल नही पसीजा।

बाइक पर लाद कर लेगये शव

जानकारी के अनुसार जब परिजनो को शव ले जाने वाहन नहीं मिला तो मजबूरन लोगों ने बाइक पर शव को रखकर ले जाने लगे। इतना सब होता रहा और स्वास्थ्य अमले ने कोई भी मानवता नही दिखाई।

लोगों ने बनाया वीडिया

जब परिजन पलीथिन न लिपटे महिला के शव को लेकर बाइक से निकले तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इसी दौरान किसी ने बाइक में शव ले जाने की वीडियो बनाई और इसे वायरल कर दिया। जिसे देख लोग स्वास्थ्य अमले केा कोस रहे है।

एसडीएम ने लिया संज्ञान

वीडियो वायरल होते ही एसडीएम एपी द्विवेदी ने मामले का संज्ञान लिया है। एसडीएम का कहना है कि इस मामले को अस्पताल कर्मचारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। अगर लिया होता तो अस्पताल में वाहन न होने और स्थिति की जानकारी हमारे पास तक आती।

वही परिजनों ने भी हमें सूचित नही किया। अन्यथा वाहन की व्यवस्था की जाती। भविष्य में ऐसा न हो अस्पताल में जन सहयोग से शव वाहन की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा।

Next Story