रीवा

REWA : DNA टेस्ट में पति का ही निकला बेटा, चरित्र संदेह पर पत्नी को सुला दिया था मौत की नीद, आरोपी पहुचा सलाखो के पीछे

REWA : DNA टेस्ट में पति का ही निकला बेटा, चरित्र संदेह पर पत्नी को सुला दिया था मौत की नीद, आरोपी पहुचा सलाखो के पीछे
x
रीवा (Rewa News) :  लगभग 5 माह पूर्व हुई महिला की मौत मामले मे फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सामान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि हत्या के आरोप में विवेक त्रिपाठी तीरथराज त्रिपाठी 36 वर्ष निवासी खजुरानी प्रतापगढ़ उत्तर-प्रदेश को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपनी पत्नी की हत्या किया जाना स्वीकार किया है। 

वह अपने साथी के सहयोग से दर्ज अपराध की जानकारी लेने के लिये रीवा पहुचा था। भनक लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उसे पकड़ कर सलाखो के पीछे पहुचा दिया है।

पिलाया था जहर

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 26 दिसंबर 2020 को दोनो के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी को जहरीली दवा पिला दिया। घटना के बाद वह फरार हो गया था।

दरअसल विवेक की पत्नी साधना त्रिपाठी निवासी सामान बाणसागर की जहरीली दवा से मौत हो गई थी। पीएम रिर्पोट एवं जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज करके उसके पति विवेक की तलाश कर रही थी।

DNA टेस्ट में पति का ही निकला बेटा

जानकारी के तहत विवेक को अपनी पत्नी साधना के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद चल रहा था। वही बेटा को लेकर DNA टेस्ट भी करवाया गया था। जांच रिर्पोट में विवेक का ही बेटा पाया गया है, लेकिन तब तक काफी देर हो गई और उसके पहले आरोपी पति ने संदेह के चलते अर्चना को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया।

10 हजार रूपये का था ईनाम

साधना त्रिपाठी की हत्या के आरोप में फरार उसके पति विवेक के खिलाफ एसपी रीवा राकेश सिंह ने 10 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित कर रखे थे। ईनामी अरोपी को आखिर कार पुलिस पकड़ने में सफल रही।

Next Story