रीवा

रीवा: मैं आपको आजाद करती हूं, पति को मैसेज भेजने के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर दे दी जान

रीवा: मैं आपको आजाद करती हूं, पति को मैसेज भेजने के बाद पत्नी ने फांसी लगा कर दे दी जान
x
MP Rewa News: पत्नी ने अपने पति को भेजे मैसेज में कहा कि मैं आपको आजाद करती हूं, आपकी जिंदगी में आने के लिए मै माफी चाहती हूं।

MP Rewa News: जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने अपने पति को मैसेज भेजने के बाद फांसी लगा कर जान दे दी। पत्नी ने अपने पति को भेजे मैसेज में कहा कि मैं आपको आजाद करती हूं, आपकी जिंदगी में आने के लिए मै माफी चाहती हूं। यह घटना सिरमौर थाना के नादा गांव की है। बताते हैं कि सुबह परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिरमौर पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा महिला के शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां से महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि एक माह पूर्व ही महिला पंचवती साहू पत्नी इन्द्रजीत साहू नादा 22 वर्ष की शादी एक माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद दूसरी बार महिला अपनी ससुराल आई थी। ससुराल आने के दो दिन बाद ही युवती ने अपने पति को मैसेज भेजा और फांसी लगा कर अपनी जान दे दी।

मुंबई में रहता है पति

बताया गया है कि महिला का पति मुंबई में रह कर कार्य करता है। घटना का पता चलते ही वह मुंबई से रीवा के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने किस कारण से यह आत्महत्या की इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

वर्जन

महिला ने फांसी लगा कर जान दे दी है, कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की शादी एक माह पूर्व ही हुई थी।

मृगेन्द्र सिंह थाना प्रभारी सिरमौर

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story