रीवा

रीवा: हुक्का बार में दबिश, आधा दर्जन युवक पुलिस हिरासत में

रीवा: हुक्का बार में दबिश, आधा दर्जन युवक पुलिस हिरासत में
x
MP Rewa News: पुलिस ने यहां से एक दर्जन से अधिक हुक्का और विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू जब्त किये हैं।

MP Rewa News: समान थाना क्षेत्र अंतर्गत बरा मोहल्ले में बीती रात हुक्का बार में पुलिस ने दबिश देकर आधा दर्जन युवकों को पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने अनाधिकृत रूप से संचालित हुक्का-बार रेस्टोरेंट से 6 हुक्का और विभिन्न फ्लेवर की तंबाकू जब्त की है। संचालक के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरा मोहल्ले में अनाधिकृत तरीके से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुक्का बार रेस्टोरेंट में दबिश दी। इस दौरान पुलिस को यहां आधा दर्जन युवक हुक्का और शराब का सेवन करते हुए दिखाई दिए। पुलिस संबंधित युवकों को पकड़ कर थाने ले गई।

नहीं था लाइसेंस

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि होटल संचालक के पास हुक्का बार संचालित करने का लाइसेंस नहीं था। अवैध तरीके से होटल संचालक हुक्का बार संचालित कर रहे थे। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूर्व में भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि सिविल लाइंस थाना अंतर्गत ताला हाउस के समीप संचालित एक रेस्टोरेंट में भी अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित किया जाता था। पुलिस द्वारा गत दिवस कार्रवाई करते हुए यहां दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने यहां से एक दर्जन से अधिक हुक्का और विभिन्न फ्लेवर के तंबाकू जब्त किया था।

Next Story