
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : शहर में दवा,...
REWA : शहर में दवा, फल, सब्जी, दूध तथा किराना की होम डिलेवरी व्यवस्था शुरू

रीवा । कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिये गये हैं। आमजनता से घरों में ही रहने की लगातार अपील की जा रही है। दुकानों के बंद होने के कारण आमजनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा न हो इसके लिए फल, सब्जी, किराना, दवा तथा दूध की दुकानों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। लोगों के घर से बाहर आकर आवश्यक वस्तुओं के लिए दुकानों पर जाने पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम क्षेत्र रीवा में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी की व्यवस्था शुरू की गयी है। अब लोगों को फोन पर संदेश देने से कई दुकानदारों द्वारा दवा, फल, सब्जी, दूध तथा किराना की घर जाकर आपूर्ति की जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी नगर निगम आयुक्त तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने बताया कि विभिन्न थोक तथा फुटकर व्यापारियों से चर्चा करने के बाद शहर के विभिन्न भागों में होम डिलेवरी के लिए दुकानों को अधिकृत किया गया है। दवा के लिए प्रकाश चौराहे में सीमांत मेडिकल स्टोर मोबाइल नं. 9425357303 संजय गांधी अस्पताल के सामने गोपाल मेडिकल मोबाइल नं. 8357998189 सुभाष तिराहा में बाला जी मेडिकल मोबाइल नंबर 7987985200 सिरमौर चौराहा में ओम मेडिकल हॉल मोबाइल नं. 8989608318 तथा बनकुइयां रोड में मेडसीन होम मोबाइल नं. 9702440942 ने अपनी सहमति दी है। इसी तरह फल सब्जी आपूर्ति के लिए बाल भारती स्कूल के पास खुशी फ्रेस बाजार मोबाइल. नं. 8770446181, प्रमोद सब्जी भण्डार सब्जी मंडी मोबाइल नं. 9301287600, बाबू सब्जी भण्डार सब्जी मंडी मोबाइल नं. 6260673467, तरूणेन्द्र सब्जी भण्डार पड़रा रीवा मोबाइल नं. 6261952249 तथा आर.के. विजटेबल सब्जी मंडी मोबाइल नं. 9340300365 ने अपनी सहमति दी है।
प्रभारी आयुक्त नगर निगम ने बताया कि किराना की आपूर्ति के लिए न्यू इंदौर सेव भण्डार पीली कोठी मोबाइल नं. 7879910000, इंदौर सेव भण्डार न्यू बस स्टैण्ड मोबाइल नं. 7748008800, सुपर किराना बड़ी पुल के पास मो. नं. 8770576747, वैशाली किराना ढेकहा मो. नं. 9926684639, विशाल मेगामार्ट चौरसिया धर्मकटा मो.नं. 7217887875 तथा लक्ष्मी न्यू सुपर मार्केट नीम चौराहा मो.नं. 9893405514 ने होम डिलेवरी की सहमति दी है। दूध की आपूर्ति के लिए श्रेद्धा डेयरी धोबिया टंकी मो.नं. 8770060631 ने अपनी सहमति दी है। आमजनता अपनी आवश्यकता के अनुसार इन दुकानों से संपर्क करके वस्तुयें मगा सकती है।




