रीवा

रीवा: समूह संचालक ने फांसी लगा कर दी जान, मौत के पहले बनाया वीडियो, विद्यालय प्राचार्य पर लगाया प्रताडना का आरोप

Rewa Riyasat News
x

Rewa Riyasat News

जिले के सोहागी थाना अंतर्गत सोनौरी क्षे़त्र के निवासी समूह संचालक विनोद तिवारी ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। युवक ने अपनी मौत के पहले एक वीडियो बनाया।

रीवा: जिले के सोहागी थाना अंतर्गत सोनौरी क्षे़त्र के निवासी समूह संचालक विनोद तिवारी ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। युवक ने अपनी मौत के पहले एक वीडियो बनाया। जिसमें युवक ने शासकीय हायर सेकेण्ड्री विद्यालय प्राचार्य पर मानसिक रूप से प्रातडना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज न करने के कारण परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों की समझाइस के बाद किसी तरह से मामला शांत हो गया।

क्या है वीडियो में

युवक द्वारा 2.50 मिनट के वीडियों में अपनी मौत का जिम्मेदार विद्यालय प्राचार्य को बताया है। युवक ने वीडियो में कहा कि प्राचार्य की प्रताड़ना से तंग आकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मैं स्वसहायता समूह संचालित करता हूं। संबंधित विद्यालय में मैं खाना बनाने का कार्य करता हूं। नवंबर 2021 से मैं विद्यालय में खाना बना रहा हू। लेकिन विद्यालय प्राचार्य द्वारा मुझे राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा। कर्जा लेकर मैं काम कर रहा हू। विद्यालय प्राचार्य कहते हैं जब तक मुझे कमीशन के रूप में 50 प्रतिशत नहीं दिया जाता तब तक राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई थी। मेरी मौत का जिम्मेदार केवल विद्यालय प्राचार्य है।

विधायक का रिश्तेदार

बताया गया है कि आरोपी प्राचार्य क्षेत्र के एक बीजेपी विधायक का रिश्तेदार भी है। जिसके कारण पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज नहीं किया। बल्कि मर्ग कायम कर मामले से इतिश्री कर ली। इसी बात से आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल ले जाने से मना कर दिया। घंटो तक परिजनों ने जम कर हंगामा किया।

सुबह लगाई फांसी

पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह युवक द्वारा फांसी लगाए जाने का पता परिजनों को चला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की। लेकिन परिजनों ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करने की मांग पर अडे़ रहे। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का की बात परिजनां से कही है।

इनका कहना है

सोहागी थाना प्रभारी पीसी विश्वास ने बताया कि समूह संचालक ने फासी लगा की जान दी है। युवक द्वारा मृत्यू के पहले एक वीडियो भी बनाया गया है। जिसमें युवक ने प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो क्लीपिंग की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Next Story