रीवा

रीवा: शादी के 1 दिन पहले ही लड़की का हो गया बलात्कार, दूल्हे ने तोड़ी शादी

रीवा: शादी के 1 दिन पहले ही लड़की का हो गया बलात्कार, दूल्हे ने तोड़ी शादी
x
स्कूल के समीप आरोपी अभिषेक त्रिपाठी पिता बसंतीलाल त्रिपाठी उम्र 24 वर्ष निवासी खरहरी मिला। जो उसका पूर्व का परिचित था, उसने पीड़िता को अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

रीवा। जिले के सगरा थाना क्षेत्र में शादी के एक दिन पहले युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, इस घटना की जानकारी लगने पर लड़का पक्ष ने शादी तोड़ दी। सगरा थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया की क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है की वह किसी काम से जा रही थी।

तभी एक स्कूल के समीप आरोपी अभिषेक त्रिपाठी पिता बसंतीलाल त्रिपाठी उम्र 24 वर्ष निवासी खरहरी मिला। जो उसका पूर्व का परिचित था, उसने पीड़िता को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे धमकाने लगा, जिससे युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। घटना के अगले दिन उसकी शादी होने वाली थी। इसकी जानकारी लड़का पक्ष को हो गई तो उन्होंने शादी ही तोड़ दी। इस घटना से शादी की तैयारी में लगे परिवार की खुशियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों द्वारा पूछने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। मंगलवार को परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं गांव में घेराबंदी कर आरोपी को भी थाने ले आई, जिससे घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही हैं।

आरोपी काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था और उस पर शादी का दबाव डाल रहा था। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया जिस पर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। डीएसपी हिमाली पाठक ने बताया की पूरे मामले की जांच की जा रही है। शादी के एक दिन पहले की घटना बताई जा रही है, जो पुरानी है। जांच में जो तथ्य सामने सा आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Next Story