रीवा

Rewa: जमीन से निकलने लगी गैस, ग्रामीणों में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस

Rewa: जमीन से निकलने लगी गैस, ग्रामीणों में फैली दहशत, मौके पर पहुंची पुलिस
x
Rewa / रीवा। खेत में काम करने के दौरान किसान को जमीन से धुएं जैसी गैस निकलती दिखी। जिसके बाद किसान सतके में आ गया। उसने सारी बात खेत में मौजूद अन्य किसानों को बताई। कई लोगांं ने इसे देखने के बाद जहरीली गैस मानकर वहां से दूर निकल गये। कुछ देर के लिए पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बिछिया पुलिस जब मौका मुआयना करने पहुची तब तक गैस निकलनी बंद हो चुकी थी। पुलिस ने गांव के लोगों को समझाइस देकर वापस लौट आई। 

कोठी गांव की घटना

मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाने के कोठी गांव के रहने वाले किसान माधव प्रसाद पटेल अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौराना शाम के समय खेत से अचानक धुआं जैसी गैस निकलते देखा। पडोस के खेत में काम कर रहे किसानो को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह जहरीली गैस समझ दहशत में आ गये। यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है।

पुलिस को दी गई सूचना

किसानों ने इस जहरीली गैस निकलने की जानकारी पुलिस को दीं। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही गैस निकलना बंद हो गया। ऐसे में किसानो ने पुलिस को सारी जानकारी दी। पुलिस ने सावधानी बरतने के साथ ही कुछ भी होने पर सूचना देने की समझाइस देकर वापस आ गई।

बरसात के समय की आम बात है गैस निकलना

गैस निकलने की इस घटना पर जानकारो की राय है कि पानी गिरने के बाद एक्सर ऐसा होता हैं। थोडी देर तक गैस निकलने के बाद बंद हो जाने का मतलब है कि जमीन की गर्मी बाहर निकलती है। बाहर का मौसम ठंडा होने से जमीन के अंदर की गर्मी जगह पाने पर निकलती है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story