रीवा

रीवाः याद किये जाएंगे पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी, मनाया जा रहा किसान स्वाभिमान दिवस

रीवाः याद किये जाएंगे पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी, मनाया जा रहा किसान स्वाभिमान दिवस
x
रीवा। पूर्व सांसद सुन्दरलाल तिवारी की दूसरी पुण्य तिथी को किसान स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह जानकारी महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे ने दी है। 

रीवा। पूर्व सांसद सुन्दरलाल तिवारी की दूसरी पुण्य तिथी को किसान स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह जानकारी महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे ने दी है।

उन्होने बताया कि गुरूवार को शहर के पद्रमधर पार्क में सांसद श्री तिवारी की पुण्य तिथी पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें किसान, मजदूर व कांग्रेस के लोगो के साथ सांसद श्री तिवारी को चाहने वाले लोग शामिल होगे और किसान हितों को लेकर आवाज उठायेगे।

देश में लाया गया काला कानून

कविता पांडे ने चर्चा के दौरान कहां कि केन्द्र सरकार देश में किसानो के लिये काला कानून लाई है। जिसके विरोध में देश भर के किसान आवाज उठा रहे है। 200 किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। उन्होने कहां कि अध्यादेश लाकर सरकार ने तीन कृषि कानून पास किये, जो कि किसानो हित में नही है। इन तमाम बिन्दुओ को लेकर दिवंगत सांसद की पुण्य तिथी में यहां के लोग आवाज उठायेगे।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि किसान स्वाभिमान दिवस में महिलाओ की भी भागीदारी रहेगी और पूर्व सांसद को श्रद्धाजलि देगी। इस दौरान टीआरएस की छात्र संघ अध्यक्ष योगिता सिह सहित महिला कांग्रेस की महिलाये मौजूद रही।

Next Story