रीवा

रीवा: टमस नदी में दिखा महिला का तैरता हुआ शव, एमपी-यूपी पुलिस निकालने का कर रही प्रयास

Aaryan Puneet Dwivedi
20 Aug 2021 3:41 PM IST
Updated: 2021-08-20 10:11:59
रीवा: टमस नदी में दिखा महिला का तैरता हुआ शव, एमपी-यूपी पुलिस निकालने का कर रही प्रयास
x

टमस नदी में दिखा महिला का तैरता हुआ शव

रीवा जिले के चाकघाट के टमस नदी में महिला का शव होने की सूचना ग्रामीणो ने पुलिस को दी। शव मामले में पुलिस जांच कर रही है।

रीवा। जिले के चाकघाट (Chakghat) थाना क्षेत्र के टमस नदी (Tamsa River) में एक महिला का तैरता हुआ शव होने की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बॉर्डर होने के चलते एमपी और यूपी पुलिस नदी से महिला का शव निकालने का प्रयास कर रही है।

औधे मुंह मिला शव

नदी में जिस महिला का शव देखा गया वह औधे मुंह पड़ा हुआ है। ऐसे में महिला की पहचान नही हो पाई है। पानी से शव बाहर आने पर महिला की शिनाख्त हो पाएगी। वही पहचान होने के साथ ही महिला के मौत मामले का रहस्य भी सामने आयेगा कि आखिर महिला का शव टमस नदी में कैसे पहुचा। महिला ने खुदकुशी की है या फिर उसके साथ जुल्म-ज्यादती जैसी घटना तो नही हुई है।

जलस्तर बढ़ने के चलते शव निकालने में परेशानी

चाकघाट थाना प्रभारी ने बताया कि बेलन और टमस नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसके चलते शव को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। यूपी पुलिस भी मौजूद है, शव निकालने की कोशिश की जा रही है। शव निकलने के बाद ही महिला की शिनाख्त होने के साथ घटना की पूरी जानकारी मिल सकती है।

नदी के आसपास लगी लोगो की भीड़

टमस नदी में महिला का शव होने की जानकारी आसपास के क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। जिसके चलते नदी के क्षेत्र में लोगो की भीड़ एकत्रित है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story