रीवा

रीवा: पहले सहारा दिया, फिर अस्मत लूटने का किया प्रयास, चार आरोपी फरार

Rewa MP News
x
MP Rewa News: महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए।

MP Rewa News: अंजान लोगों पर भरोसा करना कई बार काफी महंगा पड़ जाता है। इसी कड़ी समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नए बस स्टैण्ड में बीती रात पांच की संख्या में रहे युवकों ने एक महिला की अस्मत लूटने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर आई महिला द्वारा थाने में शिकायत की गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि चार आरोपी फरार हो गए। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्या है मामला

पुलिस ने बताया कि महिला छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। बीती रात वह नए बस स्टैण्ड में बस का इंतजार कर रही थी। महिला की बस सुबह थी। इसी दरमियान एक अंजान व्यक्ति महिला के पास आया और उसे एक बस में रात भर रूकने की बात कहने लगा। रात भर के लिए जगह मिल जाने पर महिला युवक के साथ बस के अंदर चली गई। कुछ देर बाद बस में युवकों की भीड़ बढ़ने लगी। बताते हैं बस में मौजूद युवकों ने महिला से दुष्कृत्य का प्रयास करने लगे। इसी बीच महिला का भाई भी बाहर से अंदर आ गया। जिसे देख कर आरोपी सकते में आ गए। इसी का फायदा उठाते हुए महिला आरोपियों के चंगुल से निकल कर थाने गई। जहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बस की छत पर सो रहे एक आरोपी को पकड़ लिया।

रिश्तेदारी में आई थी रीवा

बताया गया है कि महिला छत्तीसगढ़ से रीवा रिश्तेदारी में आई थी। चुनाव होने के कारण उसे बस नहीं मिली। इसी कारण से वह बीती रात बस का इंतजार कर रही थी। महिला को अकेला जान कर आरोपियों ने महिला से दुष्कृत्य का प्रयास किया।

पूर्व में हुई है घटना

पुलिस ने बताया कि विगत दिवस समान थाना के बस स्टैण्ड में ही सीधी निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कृत्य किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में भी आरोपी द्वारा बस के अंदर घटना को अंजाम दिया गया था।

वर्जन

महिला के साथ दुष्कृत्य का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। चार फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सुनील गुप्ता थाना प्रभारी समान

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story