रीवा

REWA : तीन एकड़ खेत में फैली आग, फसल जल कर राख

REWA : तीन एकड़ खेत में फैली आग, फसल जल कर राख
x
रीवा (Rewa News) :  तपती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाए लगातार सामने आ रही है। आग से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हो रहे है। खेत से लेकर खलिहान तक में रखी फसल किसान की आग से जल रही है।

रीवा (Rewa News) : तपती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाए लगातार सामने आ रही है। आग से सबसे ज्यादा किसान प्रभावित हो रहे है। खेत से लेकर खलिहान तक में रखी फसल किसान की आग से जल रही है।

तीन एकड़ खेत में फैली आग

जिले के गोंविदगढ़ थाना क्षेत्र के नीगा गांव में रविवार की सुबह किसान के खेत में आग अचानक फैल गई। जिससे गेहू की फसल जल गई है।

आग लगने की जानकारी लगते ही गांव के लोग खेत पहुचे और आग बुझाने का प्रयास करते रहे, बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि गांव वालों के प्रयास के बाद भी आग लगातार बढ़ती गई। जिससे किसान के लगभग तीन एकड़ क्षेत्र पक कर खड़ी फसल जलकर राख हो गई है।

लगातर सामने आ रही घटना

एक दिन पूर्व सतना के रामनगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से किसान की फसल और घर सहित ग्रहस्थी जल गई थी। वही अब रीवा के नीगा गांव में आग लगने की घटना सामने आई है।

Next Story