
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- Rewa : जेपी प्रबंधन की...
Rewa : जेपी प्रबंधन की अनदेखी से आहत किसान परिवार करेगा आत्मदाह
.jpg)
जेपी प्रबंधन की अनदेखी से आहत किसान परिवार करेगा आत्मदाह
रीवा / Rewa : एक माह से लगातार अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहा किसान परिवार अब जेपी प्रबंधन की अनदेखी के कारण हताश हो चुका है। लगातार उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। आहत किसान परिवार मंगलवार को पूरे परिवार के साथ जेपी सीमेंट गेट के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। बताया गया है कि मारकण्डेय पाण्डेय निवासी ग्राम नौबस्ता थाना चोरहटा एवं उनके भाई की जमीन 2008 में जेपी प्रबंधन द्वारा अनुबंध में ली गई थी।
जिस पर किसान के पुत्र इंजी. सुनील पाण्डेय एवं उनके दो भतीजे को हाईकोर्ट के आदेश पर जेपी में नौकरी दी गई थी लेकिन उनके पुत्र सुनील की वर्ष 2019 में जेपी के हैदराबाद थर्मल पाॅवर प्लांट में प्रबंधन की लापरवाही के चलते मौत हो गई। जिसके बाद किसान पविवार ने नौबस्ता जेपी गेट के सामने शव रखकर इंजीनियर की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति दिये जाने की मांग की थी। जिस पर प्रबंधन द्वारा नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन जैसे ही मामला शांत हो गया तो जेपी प्रबंधन द्वारा किसान के दोनों भतीजों को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद किसान परिवार आमरण अनशन पर बैठा गया, जो एक माह से लगातार चल रहा है। इस बीच अनशन पर बैठे परिवार की तबियत भी बिगड़ी फिर भी जेपी प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। न हीं ही जिला प्रशासन उनकी गुहार सुनने को तैयार है। जिससे आहत किसान परिवार अब मंगलवार को पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में कलेक्टर को अवगत करा दिया गया है।




