रीवा

रीवा: साक्षी सिंह की वतन वापसी के लिए परिजनों ने सरकार से मांगी मदद, प्रज्जवल सकुशल पहुंचा देश

रीवा: साक्षी सिंह की वतन वापसी के लिए परिजनों ने सरकार से मांगी मदद, प्रज्जवल सकुशल पहुंचा देश
x
शहर के विवेकानंद नगर निवासी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) की वापसी के लिए परिजनों ने केन्द्र और राज्य सरकार से गुहार लगाई है।

रीवा: रीवा निवासी प्रज्ज्वल तिवारी (Prajwal Tiwari Ukraine) की वतन वापसी पर जहां परिवार वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं वहीं शहर के विवेकानंद नगर निवासी साक्षी सिंह (Sakshi Singh) की वापसी के लिए परिजनों ने केन्द्र और राज्य सरकार से गुहार लगाई है। साक्षी अपने वापस आ पाएगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा लेकिन साक्षी के न आ पाने के कारण उनके माता-पिता की क्या स्थिति होती होगी इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा

बताया गया है कि साक्षी सिंह (Ukraine MBBS Sakshi Singh) 2019 में यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई थी। साक्षी इवानो बैंक मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा है। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए हमले के कारण साक्षी अपने शहर नहीं लौट पा रही है। अपने पिता से बातचीत में साक्षी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा साक्षी को भारत भेजने की बात कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा हंग्री बार्डर तक पहुंचाने की बात कही जा रही है।

कजाकिस्तान के रास्ते पहुंचा भारत

रीवा निवासी प्रज्जवल 23 फरवरी को एयर इण्डिया की फलाइट में सवार होकर कजाकिस्तान के रास्ते प्रज्जवल इंडिया आ गया है। भारत आने के बाद प्रज्जवल लगातार अपने माता-पिता और परिजनों के संपर्क में है। प्रज्जवल के पिता ने बताया कि आनंद विहार ट्रेन में सवार होकर प्रज्जवल रीवा आ रहा है। प्रज्जवन यूक्रेन के टेरनोपिल में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था।

इंडियन एंबेसी ने की मदद

बताया गया है कि 10 दिन पहले रूस ने हमले की चेतावनी जारी की थी। चेतावनी जारी होने के बाद जहां प्रज्जवन के माता पिता परेशान थे वहीं पज्जवल लगातार इडियन एंबेसी के संपर्क में था। प्रज्जवल को उम्मीद थी कि कहीं न कहीं से उसे मदद मिल जाएगी। इसी कड़ी में भारत सरकार ने समय रहते प्रज्जवल को मदद उपलब्ध करा दी।

राज्यसभा सांसद ने लिखा पत्र

रीवा निवासी साक्षी की सकुशल वापसी के लिए राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने भारत सरकार को पत्र लिखा है। पत्र में राज्यसभा सांसद ने कहा कि रीवा निवासी साक्षी यूक्रेन में चल रहे युद्ध में फंसी हुई है। यह भारत सरकार की जिम्मेदारी है की वह वहां फंसे लोगों की वापसी के लिए प्रयास करे।

Next Story