रीवा

रीवाः सोलर प्लांट में करंट से झुलसा इंजीनियर, हो गई मौत

रीवा। जिले के गुढ़ की बदवार पहाड़ी पर स्थित सोलर प्लांट में काम कर रहे इंजीनियर को करंट का जोरदार झटका लग गया। उसे गम्भीर अवस्था में इ्र्रलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को इंजीनियर ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव का पीएम करवा कर घटना की जांच कर रही है।

सीधी जिले का रहने वाला था इंजीनियर

घटना का शिकार हुआ इंजीनियर आशुतोष शुक्ला मूलतः सीधी जिले का रहने वाला था। वह बदवार स्थित सोलर प्लांट में बतौर इंजीनियर के पद पर अपनी सेवाये दे रहा था। बताया जा रहा है कि 3 मार्च की रात वह कम्पनी में अपनी डूयूटी पर था। काम करने के दौरान वह करंट की जद में आ गया। जब तक लोग उसे करंट से बचा पाते इसके पूर्व ही करंट को जोरदार शार्ट उसे लग गया था।

घटना से रही खलबली

सोलर प्लांट में करंट फैलाने के कारण इंजीनियर की हुई मौत से लोगो में खलबली रही। ज्ञात हो कि गुढ बदवार पर लगाये गये सोलर पैनल से 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उक्त बिजली से दिल्ली की मैट्रो ट्रेन जंहा दौड़ रही है वही प्रदेश को बिजली उपलब्ध हो रही है। बिजली उत्पादन के कार्य में लगे इंजीनियर को करंट ने ही झटका दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Next Story