
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवाः बैजू धर्मशाला...
रीवाः बैजू धर्मशाला परिसर से हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस से हुई नोक-झोक
रीवा। शहर के वर्षो पुराने बैजू धर्मशाला परिसर में व्याप्त अतिक्रमण को प्रशासन ने ढ़हा दिया है। धर्मशाला गेट के पास स्थित बने कमरों को गिराने के लिये ननि प्रशासन की दो जेसीबी मशीने लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त भवन में अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने भवन को गिरा कर किया गया कब्जा का हटा दिया है तो वही मलवा हटा कर जमीन को खाली करवा रहा है। जिससे उक्त जमीन पर निर्माण कार्य हो सकें।
पुलिस से हुई नोक-झोक
अतिक्रमण हटाने पहुचे ननि प्रशासन के कर्मचारियों की स्थानिय लोगो से नोकझोक भी हुई। विरोध को देखते हुये जंहा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुचे वही पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस दौरान विरोध कर रहे लोगों की पुलिस से भी नोक-झोक हुई, लेकिन अतिक्रमण हटाने पहुचे अमले ने एक न सुनी और भवन को ढ़हा दिया।
बनाया जायेगा सुलभ काम्पलेक्स
ननि प्रशासन के लोगो ने बताया कि जिस भवन को गिरा कर जमीन खाली करवाई गई है, उक्त स्थान पर सुलभ काम्पलेक्स प्रस्तावित है। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने सुलभ शौचालय का भूमिपूजन उक्त स्थान पर पूर्व में किये थे। निर्माण कार्य हो सकें और लोगो को यह सुविधा मिल सके, इसके लिये जमीन को खाली करवाया गया है।






