रीवा

रीवा: संपत्ति का विवाद के चलते, युवक ने फांसी लगा कर दी जान

रीवा: संपत्ति का विवाद के चलते, युवक ने फांसी लगा कर दी जान
x
बडे़ भाई ने भी की थी खुदको गोली मारकर आत्महत्या की थी।

रीवा: बिछिया थाना अंतर्गत चिरहुला कालोनी निवासी युवक अनिल कुशवाहा ने फांसी लगा कर जान दे दी। युवक की मौत का कारण संपत्ति का विवाद बताया गया है। युवक के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

बिछिया पुलिस ने बताया कि युवक अनिल कुशवाहा का काफी समय से अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसके अलावा युवक का प्रयाग मैरिज गार्डेन भी है। जिसे लेकर परिवार में ही कलह की स्थिति बनी रहती है। माना जा रहा है कि इसी पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मामले की जांच की जा रही है।

एक साल पूर्व बडे़ भाई ने भी की थी आत्महत्या

एक साल पूर्व युवक अनिल कुशवाहा के बडे़ भाई अजीत कुशवाहा ने भी इसी पारिवारिक संपत्ति के विवाद के कारण खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। अजीत की मौत के बाद से उसका भाई अनिल ही पूरी जिम्मेदारी संभाल रहा था। बताया गया है कि पड़ोसियों के साथ ही परिवार के लोगों की भी नजर युवक के प्रयाग मैरिज गार्डेन पर थी। इसी बात से युवक परेशान रहता था। सूत्रों की माने तो युवक का अपनी पत्नी से भी आए दिन विवाद होता रहता था।

वर्जन

युवक द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। आत्महत्या का कारण संपत्ति का विवाद हो सकता है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

ज्गदीश सिंह ठाकुर थाना प्रभारी बिछिया

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story