रीवा

रीवा: विन्ध्या अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने कर दिया कमाल, मरीज के जबड़े से निकाली सवा किलो की गांठ

रीवा: विन्ध्या अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक मिश्रा ने कर दिया कमाल, मरीज के जबड़े से निकाली सवा किलो की गांठ
x
एक बार फिर जबड़े की सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मिश्रा ने जबड़े के गांठ का आपरेशन आयुष्मान योजना के तहत नि शुल्क विंध्या अस्पताल में किया।

रीवा: एक बार फिर जबड़े की सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मिश्रा ने जबड़े के गांठ का आपरेशन आयुष्मान योजना के तहत नि शुल्क विंध्या अस्पताल में किया। बताया गया है कि सीधी जिले के बरखडा के गरीब परिवार के मरीज को जबड़े में गांठ हो गई थी। मरीज के बताये अनुसार प्रारंभिक स्थिति में गांठ छोटी सी थी। जिसका इलाज गांव में बंगाली के यहाँ करवाता रहा। समय के साथ गांठ बढ़ती गई एवं दर्द के साथ मवाद आने लगा।

करीब 3 साल में इसी तरह उचित इलाज नहीं मिलन से गांठ बढ़ कर बड़ी हो गई। जिस वजह से खाना पीना भी कम कर दिया था। कई जगह दिखाने पर जब आराम नहीं मिल रहा था, तब मरीज डॉ. अभिषेक मिश्रा के संपर्क में आया जहाँ सभी जरूरी जांच में जबड़े के हड्डी में एक तरह का ट्यूमर अमिलोब्लास्टोमा पाया गया। जिसमें दाएं भाग का आधा जबड़ा खराब हो गया था, तथा जबड़े का जोड भी गल गया था।

1 लाख रूपए तक आता है खर्च

आपरेशन की प्लानिंग में खराब जबड़े को निकालने एवं जबड़े के जोड़ का रिप्लेसमेंट भी तय किया गया। ज्ञात हो इस तरह के आपरेशन में लगभग 1 लाख तक खर्च आता है। मरीज की स्थिति एवं सर्जरी की आवश्यकता देखकर मरीज का आयुष्मान बनवा कर, निः शुल्क आपरेशन विंध्या अस्पताल में किया गया है। आपरेशन में खराब हड्डी एवं जबड़े के जोड़ को निकालकर कृत्रिम जबड़ा लगाया गया। जबड़े के जोड़ का कृत्रिम रिप्लेसमेंट का विंध्य क्षेत्र में यह प्रथम आपरेशन कर डॉ. अभिषेक मिश्रा ने नयी शुरूआत कर क्षेत्र के मरीज को महंगे खर्च एवं असुविधा से बचाने का किया है। मरीज अब पूरी तरह स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। नये जबड़े में दांत भी लगाया जाएगा।

Next Story