रीवा

Rewa: पैकारी को लेकर दो गुटों में विवाद, गोली चलने की फैली अफवाह

Rewa: पैकारी को लेकर दो गुटों में विवाद, गोली चलने की फैली अफवाह
x
Rewa / रीवा: सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रीठी में पैकारी के लेकर दो गुटों में विवाद होने की जानकारी मिली। यह घटना बुधवार की रात 9 से 10 बजे की बताई जा रही है। सोशल मीडिया में तो यहा तक खबर फैली कि पैकारी के लिए शाराब ले जाते समय दो गुट आपस में भिड पडे और गोली बारी भी की गई। वहीं सोशल मीडिय के लोगों ने यहा तक दावा किया कि अगर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जाये तो विवाद की घटना स्पष्ट हो सकती है।

क्या कहता है सोशल मीडिया

जनकारी के अनुसार बुधवार रात सोशल मीडिया में शराब पैकारी को लेकर गैंगवार की खबर फैल गई। जिसमे बताया गया कि दो पेटी शराब लेकर जा रहे एक पक्ष पर दूसरे पक्ष ने लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पहले पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष दो पेटी शराब और 15 हजार रूपये छीन लिये।

लेकिन इस बात को न तो सिटी कोतवाली की पुलिस स्वीकार कर रही है। और न ही किसी के द्वारा थाने में शिकायत ही की गई। ऐसे में सिटी कोतवाली निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने वारदात से इनकार किया है।

पुलिस ने नकारा

सिटी कोतवाली थाने की पुलिस का कहना है कि इस तरह विवाद की कोई घटना उनके सामने नही आई है। और न ही घटना स्थल से कोई जानकारी मिल रही है। माना जा रहा है कि पैकारी को लेकर दो गुटो में विवाद हुआ होगा जिसे ठेकेदार के मध्यस्थ सुलझा लिए। ऐसे में किसी पक्ष द्वारा थाने में विवाद होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नही करवाई गई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story