रीवा

Rewa: आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान की मौत, गांव में मातम

Rewa: आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान की मौत, गांव में मातम
x
Rewa / रीवा: बारिश के दौरान किसान खेत में लगे पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी और किसान उसकी चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसे किसान को परिजन अस्पताल ले गये। जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी के बाद पहुंची थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

पेड पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार सेमरिया थाना अंतर्गत मोहरवा 482 गांव निवासी अंबिका केवट 55 वर्ष खेत में काम कर रहा था। इसी दौराना तेज बारिश होने लगी। किसान बारिश से बचने के लिए पेड़ की ओट लेते हुए उसके नीचे जाकर खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड पर गाज गिर गया।

खेत गये परिजन

बारिश के दौरान तेज बिजली कडकने से घर के लोग आशंकित थे। वही बारिश का दौर थमने के काफी देर तक जब किसान अंबिका घर नही लौटे तो परिजन उनकी तलाश में खेत गये। जहां पेड के नीचे घायल अवस्था में अंबिका मिले।

अस्पताल ले गये

परिजन घायल अवस्था में अंबिका केवट को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही रात ज्यादा होने से शव मर्चुरी में रखवा दिया गया। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story