रीवा। बीती रात्रि आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बोदाबाग सौरभ नगर की बताई जा रही है। मिली जानकारी अनुसार बीती रात्रि खाना बना रहे दो भाइयों पर आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी, डंडा, पेचकस, राड से हमला कर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच बचाव किया।
अचानक हुए हमले में दो युवक गंभीर रूप घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके बाद हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलांे के परिजनों ने बताया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
ऐसा माना जा रहा है कि रीवा में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। यही कारण है कि अपराधी सीधे घर में घुसकर जानलेवा हमला कर रहे हैं और पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
MP Weather Forecast: एमपी में 20 अगस्त के बाद होगी भारी बारिश, इन जिलों में मध्यम वर्षा होने के आसार
एमपी: कारम डैम के बाद अब टीकमगढ़ में 41 करोड़ की नहर फूटी, किसानों की फसल बर्बाद
Mutlibagger Stock: इतने कम समय में ₹15 का स्टॉक हो गया ₹795 का, दिया 5200% का तगड़ा रिटर्न
स्वप्न में इन चीजों को देखना होता बेहद शुभ, धनवान होने का देता है संकेत
Rashifal 19 August 2022: शुक्रवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 August 2022: गुरुवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें राशिफल
एक्टर अर्जुन कपूर पर भड़के एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, कहा- जिंदगी भर फ्लॉप रहोगे, दिया बॉलीवुड का सबसे बड़ा फ्लॉप अभिनेता का टैग
Kisan Credit Card Loan Subsidy: मोदी सरकार ने दिया देश के करोड़ों किसानों को तोहफा, अब सस्ते ब्याज पर मिलेगा लोन
Happy Birthday Daler Mehndi: 13 साल की उम्र में 'ना ना ना रे' गाना गाकर सिंगर दलेर मेहंदी मचा दिया था दुनिया में हंगामा, मानव तस्करी मामले में कोर्ट ने सुनाई थी 2 साल की सजा
रीवा में CEO के बाद अब बिजली अधिकारी से मारपीट, AE को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा : घर में घुसकर दो ...

Next Story