रीवा

Rewa : पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:48 AM GMT
Rewa : पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप...
x
Rewa : पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लागा रहे आरोप... रीवा / Rewa News : जिले के गुढ़ थाना अतर्गत बदवार सोलर प्लांट के समीप एक

Rewa : पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लगा रहे आरोप…

रीवा / Rewa News : जिले के गुढ़ थाना अतर्गत बदवार सोलर प्लांट के समीप एक युवक का पेड़ में लटकता हुआ शव सोमवार की सुबह देखा गया। इसकी सुचना स्थानिय लोगो ने पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस युवक के मौत मामले की जांच करके मर्ग कायम किया है।मृतक की पहचान शुभम पांडे पुत्र उमेश पांडे निवासी बदवार के रूप में की गई है। मौके पर आस पास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित रही।

घर से निकला था घूमनें

Rewa : पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लागा रहे आरोप...

परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुभम रविवार की शाम घर से धूमने निकला था। वह रात में घर नही लौटा। देर तक इंतजार करने के बाद परिजन उसकी तलाश गांव में करते रहे, लेकिन उसका पता नही चल पाया। सुबह परिजनों को जानकारी हुई की उनके पुत्र का शव सोलर प्लांट के पास पेड़ मे लटक रहा है।

हत्या का आरोप

Rewa : पेड़ में लटकता मिला युवक का शव, परिजन हत्या का लागा रहे आरोप...

मौके पर पहुचे परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र ने आत्महत्या नही की है बल्कि उसकी हत्या करके शव का पेड़ पर टॉग दिया गया है। परिजनों के द्वारा लगाये जा रहे आरोप को लेकर पुलिस जांच करने की बात कह रही है। बहरहाल पुलिस के जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

अचानक सफाई का जायजा लेने पहुंचे REWA कलेक्टर, कई को फटकार तो कई के वेतन काटने का फरमान जारी….: REWA NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story