रीवा

Rewa: हाइवे किनारे मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

Rewa: हाइवे किनारे मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
x
रीवा / Rewa: जिले के मउगंज थाना (Mauganj) अंर्तगत डगडौआ में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

रीवा / Rewa: जिले के मउगंज थाना (Mauganj) अंर्तगत डगडौआ में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है। बताया जाता है कि सुबह टहलने के लिए निकले लोगों ने हाइवे के नाली में एक यवक का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पहुंची डायल 100

जानकारी के अनुसार सुबह के समय टहलने के लिए निकले लोगों ने नाली में युवक को पड़ा हुआ देखा तो लोगों ने माना कि कोई नशा कर यहां गिर गया होगा।

लोगों ने जब उसे पास जाकर देखा तो वह उसकी सांसे नहीं चल रही थी। जिस पर उसकी सूचना डायल 100 को दी गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस आधिकारी

पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस के आला आधिकारियो को दिया गया। जिसके बाद एएसपी विजय डाबर, एसडीओपी मउगंज शैलेन्द्र शर्मा फारेंसिक एक्सपर्ट डा आरपी शुक्ला मौके पर पहुंुचे और जांच में जुट गये।

हत्या के कारणो का पता लागया जा रहा है तो वहीं युवक की पहचान के लिए आसपास के गांव के लोगों को भी बुलाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं थाने की पुलिस अपने स्तर यह पता लगाने मे लगी है कि युवक कौन है। कहां से आ रहा था। उसका शव यहां कैसे पहुंचा। लेकिन अभी तक किसी भी सवाल के जावाब नही मिल सके हैं।

वहीं अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि कही युवक की लाशा को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका तो नहीं गया। फारेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story