रीवा

Rewa: कुएं में मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका

Rewa: कुएं में मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे हत्या की आशंका
x
रीवा जिले के बैकुंठपुर (Baikunthpur) थाना अंर्तगत ग्राम मनवाही में एक अगवा किये युवक की लाश घर के पास बने कुएं में मिली। परिजन हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को नामजद आरोपी का नाम बताया है। जिस पर पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा परिजनो को दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से निकाल पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

रात में हुई घटना

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनवाही के रहने वाले परगास शुक्ला घर के पास बनी अहरी में सो रहे थे। रात के समय आये आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए अपने साथ ले गये। रात के समय हुए हमले में किसी को कुछ जानकारी नही हुई।

बाहर खोजते रहे परिजन

बताया जाता है कि जब घर के लोग सुबह अहरी में जाकर देखा तो परगास शुक्ला वहां नही मिले। लोगो ने उन्हे पता लगाने के लिए खेत में खोजते रहे। वही बारीकी से घटना स्थल देखने पर ऐसा लगा रहा था कि जैसे यहां मारपीट की गई है। ऐसे में परिजन परगास शुक्ला की खोज में लग गये।

कुएं में मिली लाश

कुछ दूरी पर बने कुएं मे जाकर देखा तो परगास की लाश उतराती दिखी। ऐसे में परिजनों का हो हल्ला करने लगे और उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गये। लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचान दे दीं। मौके पर पहुची पुलिस ने कुए से मृतक का शव निकाल गया और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

फरार आरोपी पर हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि वह कुएं में गिरे नही हैं उनकी रंजिसन हत्या कर कुएं में फेंका गया है। परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पड़ोसी गांव मझियार के सजल सिंह ने परगास शुक्ला से मारपीट की थी। बताया जाता है कि इस मामले की रिर्पोट परगास शुक्ला द्वारा थाने में र्दज करवाई गई थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पकडने दबिस दी। लेकिन वह फरार चल रहा था। ऐसा माना जा रहा है कि रंजिशन आरोपी ने हत्या कर दी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story