रीवा

रीवा: चार दिन से लापता महिला की कुएं में मिला लाश

anuppur news
x
बिछिया थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर से लापता महिला की लाश कुएं में पाई गई। महिला श्यामवती कुशवाहा 60 वर्ष लक्ष्मणपुर के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।

रीवा: बिछिया थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर से लापता महिला की लाश कुएं में पाई गई। महिला श्यामवती कुशवाहा 60 वर्ष लक्ष्मणपुर के शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां से महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि चार दिन पूर्व महिला बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो परिजनों द्वारा महिला के गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। शिकायत पर परिजनों ने आईपीसी की धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी कड़ी में बीते दिवस महिला का शव कुएं में देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बिछिया पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई पश्चात महिला के शव को संजय गांधी अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की गई। जहां से महिला के शव का पीएम किया गया।

घर से दूर 100 मीटर कुएं में मिला शव

पुलिस ने बताया क घर से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का शव मिला है। महिला की खोजबीन के दौरान भी परिजनों ने कुएं में देखा था। लेकिन कुएं की गहराई ज्यादा होने के कारण महिला कुएं में पहले दिखाई नहीं दी। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी।

इनका कहना है

बिछिया थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि लापता महिला का शव कुएं में मिला है। पुलिस द्वारा पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Next Story