रीवा

रीवा: सुपर स्पेशलिटी में मरीजों से ज्यादा बढ़ी परिजनों की भीड़, पास व्यवस्था फेल

रीवा: सुपर स्पेशलिटी में मरीजों से ज्यादा बढ़ी परिजनों की भीड़, पास व्यवस्था फेल
x
MP Rewa News: अस्पताल में पास व्यवस्था कायम न हो पाने के पीछे अहम कारण यहां पदस्थ सुरक्षाकर्मी है।

MP Rewa News: शहर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Super Speciality Hospital) में जितनी मरीजों की भीड़ नहीं है उससे ज्यादा मरीजों के परिजनों की भीड़ है। अस्पताल में भीड़ बढ़ने के कारण मरीजों के इलाज में चिकित्सकों को काफी परेशानी हो रही है। कहने को तो अस्पताल पास व्यवस्था कायम है, लेकिन इसका पालन होता है यह कहना मुश्किल है। अस्पताल में पास व्यवस्था कायम न हो पाने के पीछे अहम कारण यहां पदस्थ सुरक्षाकर्मी है। कारण चाहे जो भी अस्पताल में मरीजों के परिजनों की बहुतायत के कारण यहां की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। बताते हैं कि एक मरीज के साथ आधा दर्जन से अधिक तो परिजन आते हैं। जिसके कारण यहां लोगों की भीड़ बढ़ी हुई है।

क्या है पास व्यवस्था

सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल (Super Speciality Hospital) में हमेशा से ही पास व्यवस्था लागू थी। पास व्यवस्था के अनुसार अस्पताल में एक मरीज के साथ एक अटेंडर को ही जाने की अनुमति दी जाती है। लेकिन अस्पताल परिसर में इस नियम का पालन नहीं किया जाता। एक मरीज के साथ आधा दर्जन से अधिक परिजन होते हैं। इस अव्यवस्था को रोकने की जिम्मेदारी जिन सुरक्षाकर्मियों पर है वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।

क्या है समस्या

बताया गया है कि एक माह पूर्व ही जीएमएच के बच्चा वार्ड से एसएनसीयू इकाई को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसके कारण यहां गंभीर रूप से बीमार बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाता है। बच्चों के साथ कई परिजन आते हैं। जिसके कारण अस्पताल में अटेंडरों के आने का सिलसिला काफी तेजी के साथ बढ़ा है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में परिजनों के रूकने की भी किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण परिजन वार्ड के बाहर बैठे रहते हैं। जिससे यहां इस समय काफी भीड़ बढ़ गई है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story