रीवा

रीवा: चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को युवक के हवाले कर दिया, होता रहा दैहिक शोषण, महाराष्ट्र से दस्तयाब हुई किशोरी

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Aug 2021 7:57 AM IST
Updated: 2021-08-21 02:46:57
रीवा: चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को युवक के हवाले कर दिया, होता रहा दैहिक शोषण, महाराष्ट्र से दस्तयाब हुई किशोरी
x

सांकेतिक फोटो

रीवा में भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आ रहा है. एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को अपने दोस्त के हवाले कर दिया. वह लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा. पुलिस ने महाराष्ट्र से किशोरी को दस्तयाब कर लिया है.

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से भाई - बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली खबर आ रही है. एक चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को अपने दोस्त के हवाले कर दिया. आरोपित दोस्त उसे महाराष्ट्र ले गया, जहां किशोरी का दैहिक शोषण होता रहा. पुलिस ने किशोरी को महाराष्ट्र से दस्तयाब कर लिया है. साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. किशोरी के परिजानों का आरोप है कि रूपये लेकर उनकी बेटी को बेंचा गया था.

मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पांच जनवरी से लापता थी. थाना में जानकारी दी गई, तब पुलिस ने पतासाजी शुरू की तो महीनों बाद किशोरी की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली. जिस पर थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने एक टीम बनाई और युवती को दस्तयाब करने के लिए महाराष्ट्र भेजी.

महाराष्ट्र में मिली लोकेशन

महाराष्ट्र पहुंची बिछिया थाना पुलिस की टीम ने किशोरी को दस्तयाब कर लिया, साथ ही आरोपित संदीप पटेल पिता हीरालाल निवासी पांती शिवपुरवा थाना गोविंदगढ़ रीवा को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों को रीवा लेकर आई और संदीप से पूंछताछ शुरू हुई.

चचेरा भाई गिरफ्तार

पूंछताछ में पता चला कि महाजन टोला में रहने वाले किशोरी के चचेरे भाई राममणि यादव पिता वृंदावन ने उसे तोपखाना तक ले जाकर युवक के हवाले कर दिया था. इसके बाद संदीप उसे महाराष्ट्र ले गया, जहां किशोरी का दैहिक शोषण होता रहा है. मामले में पुलिस ने किशोरी के चचेरे भाई राममणि यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है. जहां उससे भी पूंछताछ की जा रही हैं.

परिजनों का आरोप, रूपये लेकर बेचा

पीडि़ता के परिजन को शक है कि राममणि ने संदीप पटेल से रूपये लेकर किशोरी को उसके हवाले किया होगा. हालांकि पुलिस जांच में राममणि द्वारा रूपये लेकर किशोरी को बेचने जैसी बात सामने नहीं आई है. लेकिन पुलिस ने यह पाया है कि राममणि ने ही उसे संदीप के हवाले किया, इसलिए उसे भी अपराध में सहयोगी बनाया है.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story