रीवा

रीवा : CORONA ने ली किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की जान, भाजपा में शोक की लहर

रीवा : CORONA ने ली किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष की जान, भाजपा में शोक की लहर
x
रीवा (REWA NEWS) : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा (Bharatiya Janata Party's Kisan Morcha) के जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा का गत दिवस कोरोना (CORONA) की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

रीवा (REWA NEWS) : भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा (Bharatiya Janata Party's Kisan Morcha) के जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा का गत दिवस कोरोना (CORONA) की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे

विदित हो कि विनोद मिश्रा सिरमौर विधानसभा के उपरवार ग्राम के निवासी थे तथा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे। वर्तमान में वह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की जिमेदारी निभा रहे थे। विगत कई दिनों से कोरोना संक्रमण की वजह से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उनका निधन हो गया। विनोद मिश्रा के निधन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसे भी पढ़े : REWA : 25 फिट नीचे पुलिया से खाई में गिरी कार, चालक की मौत, 4 घायल

किसानों की हित की बात करते थे

श्री गौतम ने कहा कि विनोद पार्टीनिष्ठ एवं जुझारू कार्यकर्ता थे। वह हमेशा क्षेत्र की जनता तथा किसानों की समस्याओं को लेकर सजग रहते थे तथा उनकी आवाज उठाते रहते थे। उनका जाना अत्यंत दु:खद है भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने कहा कि विनोद मिश्रा पार्टी के प्रति निष्ठावान तथा पार्टी की समस्त गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ता थे। वह सदैव ही किसानों की हित की बात करते थे। उनके जाने से पार्टी ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है।

इन्होने किया शोक व्यक्त

शोक व्यक्त करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह, सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री व रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, मनगवां विधायक पंचूलाल प्रजापति, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, निवर्तमान महापौर ममता गुप्ता, प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, राम सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, वीरेंद्र गुप्ता, राजेंद्र ताम्रकार, रावेंद्र मिश्र, विमलेश मिश्रा, रमेश गर्ग। इसे भी पढ़े : REWA : आफत का सफर, लॉकडाउन के चलते वाहनो की कंमी, बच्चे भी सिर पर सामान रख कर रहे पैदल यात्रा

देवेंद्र सिंह, महाबली गौतम जिला महामंत्री, शिवेंद्र सिंह, प्रबोध व्यास, संतोष सिंह सिसोदिया, उमाशंकर पटेल , कल्पना श्रीवास्तव, उर्मिला सिंह गौड़, विवेक गौतम, गीता सिंह, सुनीता पटेल, सत्यप्रकाश पांडे, राजेश गुप्ता, अनीता मिश्रा, देवेंद्र शुला, कार्यालय मंत्री वीरेश पांडे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विशंभर नाथ पटेल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा पाठक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक पांडे, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, किसान मोर्चा जिला मंत्री संतोष तिवारी, डॉ अनिल द्विवेदी, युवा नेता संजय द्विवेदी, अरुण तिवारी मुन्नू, जय प्रताप सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Next Story