रीवा

REWA : कोरोना ने 9 साल की मासूम की ली जान, 4 का हुआ अंतिम संस्कार, गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

REWA : कोरोना ने 9 साल की मासूम की ली जान, 4 का हुआ अंतिम संस्कार, गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
x
REWA : कोरोना ने 9 साल की मासूम की ली जान, 4 का हुआ अंतिम संस्कार, गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा संक्रमण  रीवा (REWA NEWS) : शुक्रवार को थोड़ी राहत रही। कोरोना से मौत कम हुई। हालांकि 9 साल की मासूम की मौत ने जरूर डरा दिया है। शुक्रवार को कुल 6 शव मुक्तिधाम पहुंचे। इसमें 4 का अंतिम संस्कार किया गया। एक शव कब्रिस्तान में और एक युवती का शव अज्ञात होने पर दफनाया गया। वहीं दो शव अब भी अंतिम संस्कार के इंतजार में रखे हैं। कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। मौत के आंकड़ों में भी रोक नहीं लग रही है।

REWA : कोरोना ने 9 साल की मासूम की ली जान, 4 का हुआ अंतिम संस्कार, गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

रीवा (REWA NEWS) : शुक्रवार को थोड़ी राहत रही। कोरोना से मौत कम हुई। हालांकि 9 साल की मासूम की मौत ने जरूर डरा दिया है। शुक्रवार को कुल 6 शव मुक्तिधाम पहुंचे। इसमें 4 का अंतिम संस्कार किया गया। एक शव कब्रिस्तान में और एक युवती का शव अज्ञात होने पर दफनाया गया। वहीं दो शव अब भी अंतिम संस्कार के इंतजार में रखे हैं। कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। मौत के आंकड़ों में भी रोक नहीं लग रही है।

हालांकि अन्य दिनों की तुलना में करने वालों की संख्या में शुक्रवार को कमी देखने को मिली। मर्चुरी तक लाशें कम पहुंचीं। संजय गांधी अस्पताल से मुक्तिधाम और कब्रिस्तान के लिए 6 कोरोना संक्रमित शव दिए गए। इसमें 1 मुस्लिम व्यक्ति का शव था। शव को बड़ी पुल कब्रिस्तान में दफनाया गया। वहीं एक युवती का शव भी कई दिनों से रखा था। कोई पहचान करने वाला ही नहीं आ रहा था। रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव थी। शुक्रवार को इस शव को भी दफनाने के लिए नगर निगम की टीम को दे दिया गया। युवती को बंदरिया में ही दफनाया गया है। इसके अलावा चार अन्य शवों को अंतिम संस्कार बंदरिया मुक्तिधाम में रीति रिवाज से हुआ।

शुक्रवार को भले ही शवों की संख्या कम रही हो लेकिन एक मासूम की मौत ने सारी कसर पूरी कर दी। 9 साल की एक युवती कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दी। उसका भी अंतिम संस्कार बंदरिया में किया गया।

शहर में स्थिर हुए मरीज

कोरोना के मामलों में शहर की हालत अब स्थिर हो गई है। आंकड़ा 130 के आसपास ही पिछले कुछ दिनों से घूम रहा है, लेकिन गांवों की हालत खराब होने लगी है। शुक्रवार को 348 में से अकेले 220 मामले सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही मिले। वहीं गुरुवार को गोविंदगढ़ में सिर्फ 32 मामले ही सामने आए थे जो शुक्रवार को बढ़कर 43 पहुंच गए। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

Next Story