
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- REWA : अब SANJAY...
REWA : अब SANJAY GANDHI HOSPITAL में DOCTORS पर ही मडरा रहा CORONA का खतरा, अब तक 886 की स्क्रीनिंग, बढ़े फ्लू के मामले

अब SANJAY GANDHI HOSPITAL में DOCTORS पर ही मडरा रहा CORONA का खतरा, अब तक 886 की स्क्रीनिंग, बढ़े फ्लू के मामले
REWA । SANJAY GANDHI HOSPITAL में मरीजो की स्क्रींनिग का कार्य करने वाले DOCTORS पर कारोना संक्रमण का गंभीर खतरा मडऱा रहा है। सोमवार को SANJAY GANDHI HOSPITAL के DOCTORS की एक बड़ी लापरवाही प्रकाश में आई है।
कपड़े का मॉस्क पहनकर की गई स्क्रीनिंग
SANJAY GANDHI HOSPITAL में सोमवार को गुजरात, इंदौर और भोपाल से आये हुए मरीजों की स्क्रीनिंग DOCTORS द्वारा कपड़े का मॉस्क पहनकर की गई। गौरतलब है कि गुजरात के साथ ही साथ प्रदेश के इंदौर में सबसे अधिक कोरोना के मरीज पाये गए हैं जिसे सबसे संक्रमित शहरों में माना जा रहा है वहीं भोपाल में भी संक्रमित मरीज चिन्हित किये गए हैं।
ऐसे संक्रमित शहरों से आने वाले मरीजो की स्क्रीनिंग करने में SANJAY GANDHI HOSPITAL के DOCTORS द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है। इससे जहां DOCTORS में संक्रमण का गंभीर खतरा मंडऱा रहा है वहीं उनके द्वारा की जा रही स्क्रीनिंग में अन्य मरीजों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गई है।
हालाकि इस मामले में जब DOCTORS से बात की गई तो उनका कहना था कि वह अपनी सिर्फ ड्यूटी कर रहे हैं, साथ ही उन्हें इस गंभीर संक्रमण के बारे में जानकारी भी है लेकिन अस्पताल प्रबंधन अर्थात स्वास्थ्य महकमे द्वारा उन्हें एन-95 मास्क उपलध नहीं कराया गया है। ऐसे में वह कपड़े का मॉस्क लगाकर मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।
चिकित्सा क्षेत्र के जानकारों की मानें तो कपड़े से बने मॉस्क से वायरस संक्रमण के प्रभाव को एक प्रतिशत भी नहीं रोका जा सकता है। इससे यह साबित होता है कि जिले का स्वास्थ्य महकमा कोरोना वायरस के गंभीर संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है।
स्वास्थ्य महकमे की यह लापरवाही जिले भर के लोगों को कोरोना से संक्रमित कर सकती है। सोमवार को SANJAY GANDHI HOSPITAL में फ्लू के कुल 886 मरीजों की स्क्रीनिंग DOCTORS द्वारा की गई। जिले भर मे फ्लू के मरीजों की बढ़ रही संया स्वास्थ्य महकमें के लिए चुनौती बनी हुई है।




