रीवा

Rewa: पैसे मांगने का विवाद, आरोपियों ने अधेड़ पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

Rewa: पैसे मांगने का विवाद, आरोपियों ने अधेड़ पर कर दिया कुल्हाड़ी से हमला
x
Rewa News: विवाद का कारण पैसा मांगना बताया गया है।

रीवा: मउगंज थाना क्षेत्र में बीते दिवस अधेड़ पर टांगी से हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाद का कारण पैसा मांगना बताया गया है। घायल अधेड़ राजमणि सेन 45 वर्ष मऊगंज को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती घायल युवक की हालत सामान्य बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि बीते राजमणि सेन ने अपने छोटे बेटे को अपने पड़ोसी के यहां भूसा बेचने का 2 हजार रूपए लेने भेजा था। लेकिन पड़ोसी द्वारा पैसा देने से मना करते हुए बालक को मारपीट कर भगा दिया गया। इसी बात को लेकर राजमणि शाम के समय अपने पड़ोसी के यहां पहुंचा और अपना पैसा मांगा। साथ ही बालक को पीटने का कारण भी पूछा। बताया गया है कि इस बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने राजमणि के पैर, सिर और सीने में कुल्हाड़ी और डण्डा से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले को शांत कराया। घायल अधेड़ को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया। यहां भर्ती रहे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि एसजीएमएच के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती घायल की हालत सामान्य बनी हुई है। फरियादी द्वारा मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story