रीवा

REWA: 4 CORONA पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम उमरिहा में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:52 AM IST
REWA: 4 CORONA पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम उमरिहा में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित
x
REWA: 4 CORONA पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम उमरिहा में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषितREWA: जिले के गुढ़ तहसील के ग्राम उमरिहा में CORONA वायरस से
REWA: 4 CORONA पॉजिटिव मिलने के बाद ग्राम उमरिहा में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

REWA: जिले के गुढ़ तहसील के ग्राम उमरिहा में CORONA वायरस से संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बसंत कुर्रे ने इसे कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश दिये हैं। यह आदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशों तथा भारत सरकार के कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी की रोकथाम के संबंध में दिये गये। निर्देशों के परिपालन में जारी किये गये हैं।

Coronavirus in MP : कोरोना वायरस की हर ‘चाल’ पर अब चौकीदारी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के प्रावधानों के तहत ग्राम उमरिहा के वार्ड क्रमांक एक से वार्ड क्रमांक 15 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। कंटेनमेंट क्षेत्र वार्ड क्रमांक एक के रमेश कुमार कुशवाहा के घर से वार्ड क्रमांक एक के अंतिम घर शशिकला कोल के घर तक निर्धारित किया गया है। इसके चारों ओर के एक किलोमीटर के क्षेत्र को बफर जोन माना जायेगा। कंटेनमेंट क्षेत्र में आवागमन तथा लोगों का घर से निकलना प्रतिबंधित रहेगा।

BIG NEWS: MP में कहाँ ढील और कहां किया जाएगा सील, पूरा प्लान तैयार

कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन के आदेश का पालन कराने के लिए एसडीएम गुढ़ शिशिर गेमावत को इंसिडेंट कमाण्डर तैनात किया है। उन्हें सहयोग देने के लिए नायब तहसीलदार गुढ़ सौरभ द्विवेदी, सीएसपी शिवेन्द्र सिंह बघेल, सीईओ बीएस मवासे तथा एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके गर्ग को तैनात किया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के लिए आठ दल तैनात किये गये हैं। इन दलों में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक तथा पंचायत सचिव को शामिल किया गया है। इन दलों में समन्वय तथा निगरानी के लिए सेक्टर सुपरवाइजर संतोष पाठक एवं एमपीडब्ल्यू दुधेश्वर प्रसाद द्विवेदी को तैनात किया गया है। कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए रायपुर कर्चुलियान में बीएमओ कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

[signoff]

Next Story