रीवा

REWA कमिश्नर ने लापरवाही बरतने पर डीईओ तथा डीपीसी को दिया नोटिस

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:52 AM IST
REWA कमिश्नर ने लापरवाही बरतने पर डीईओ तथा डीपीसी को दिया नोटिस
x
REWA कमिश्नर ने लापरवाही बरतने पर डीईओ तथा डीपीसी को दिया नोटिसREWA: रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कोरोना संक्रमण

REWA कमिश्नर ने लापरवाही बरतने पर डीईओ तथा डीपीसी को दिया नोटिस

REWA: रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कोरोना संक्रमण के कारण विद्यार्थियों की पठन-पाठन की सुविधा के लिए शुरू किये गये डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की गत दिवस समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक में रीवा संभाग के सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों तथा डीपीसी को डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के संबंध में आवश्यक प्रबंध करने, जिला एवं संकुल स्तर पर इसके लिए सेल बनाकर नियमित बैठक आयोजित करने बच्चों से डिजिटल लर्निंग के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने तथा संकुल स्तर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों के वाट्सएप ग्रुप बनाकर राज्य स्तर से प्राप्त शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे।

Coronavirus in MP : कोरोना वायरस की हर ‘चाल’ पर अब चौकीदारी

इन निर्देशों का पालन न करने पर कमिश्नर डॉ. भार्गव ने संभाग के चारों जिलों के शिक्षा अधिकारियों तथा डीपीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का सात दिवस में उत्तर देने के निर्देश दिये गये हैं।

BIG NEWS: MP में कहाँ ढील और कहां किया जाएगा सील, पूरा प्लान तैयार

कमिश्नर ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के प्रतिबंधों में संभाग के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित किये जा रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित हो रहे हैं। इसका लाभ हर विद्यार्थी तक पहुंचाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों तथा डीपीसी द्वारा अपेक्षित प्रयास नहीं किया जा रहा है। गत आठ मई को आयोजित बैठक में इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिये गये थे। निर्देशों की अवहेलना को गंभीर कदाचरण मानते हुए नोटिस जारी किया गया है।

[signoff]
Next Story