रीवा

रीवा कलेक्टर का चला चाबुक, लापरवाह तहसीलदारो को किया इधर से उधर, ट्रांसफर लिस्ट जारी

Rewa Collector Pratibha Pal
x

Rewa Collector Pratibha Pal

Rewa Tehsildar Transfer List 2023: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है।

Rewa Tehsildar Transfer List 2023: रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल (Rewa Collector Pratibha Pal) ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से कई तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। पता यह भी चल रहा है कि वर्तमान पदस्थ से तहसीलदारों के शिकायती पत्र प्राप्त हो रहे थे। वही यह भी पता चला कि अधिकारियों द्वारा राजस्व से जुड़े हुए कार्यों में हीला हवाली की जा रही थी। समय पर काम न होने से स्थानीय आमजन परेशान थे। ऐसे में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने तहसीलदारो का स्थानांतरण कर दिया है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

  • जानकारी के अनुसार जवा तहसील में पदस्थ तहसीलदार चंद्रमणि सोनी को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा किया गया है।
  • वही जवा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार उमेश तिवारी का स्थानांतरण करते हुए उन्हें जवा तहसीलदार का प्रभार दिया गया है।
  • इसी तरह है रायपुर कर्चुलियान में पदस्थ तहसीलदार सुधाकर सिंह बघेल का भी स्थानांतरण किया गया है। सुधाकर सिंह को अब रायपुर कर्चुलियान से त्योहार पदस्थ कर दिया गया है।
  • हुजूर तहसील में पदस्थ निवेदिता त्रिपाठी का भी स्थानांतरण किया गया है। उनका स्थानांतरण करते हुए अब उन्हें हुजूर से रायपुर कर्चुलियान भेज दिया गया है।
  • हनुमाना में पदस्थ नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव का स्थानांतरण किया गया है। अब इन्हें हनुमाना से गोविंदगढ़ वृत्त भेज दिया गया है।

सुधार की आस में आमजन

कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा किए गए इस स्थानांतरण के बाद आमजन में व्यवस्था सुधार की आस जगी है। काफी समय से स्थानीय आमजन अधिकारियों की कार्यशैली से काफी परेशान चल रहे थे। पता तो यहां तक चल रहा है कि कोई भी कार्य समय पर नहीं होते थे। ज्यादातर लोगों को कार्य के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा था।

Next Story