रीवा

रीवा: कलेक्टर के कुक की पत्नी पर चाकू से हमला, आरोपी फरार, महिला भर्ती

रीवा: कलेक्टर के कुक की पत्नी पर चाकू से हमला, आरोपी फरार, महिला भर्ती
x
MP Rewa News: शनिवार की सुबह अमहिया थाना अंतर्गत जॉन टॉवर के समीप पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की पींठ और पेट पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

MP Rewa News: जिले में चाकूबाजी की घटनाओं ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। आए दिन चाकूबाजी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह अमहिया थाना अंतर्गत जॉन टॉवर के समीप पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की पींठ और पेट पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का पति कलेक्टर बंगले में कुक का कार्य करता है। महिला को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यहां भर्ती महिला की हालत सामान्य बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सिविल लाइंस थाना अंतर्गत कलेक्टर बंगले में गंगा प्रसाद, कुक का कार्य करता है। रोज की तरह वह अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकला था। जॉन टॉवर के समीप पहुंचते ही अचानक पीछे से आए अज्ञात युवक ने महिला की पींठ पर चाकू से हमला कर दिया। महिला जब आरोपी को देखने के लिए घूमी तो आरोपी द्वारा महिला के पेट में भी हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सालय के आकस्मिक चिकित्सा विभाग में भर्ती महिला को सर्जरी वार्ड रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती महिला की हालत सामान्य बनी हुई है।

युवक अज्ञात, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अमहिया पुलिस ने बताया कि युवक द्वारा महिला पर किस आशय से हमला किया गया। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। युवक का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वर्जन

महिला पर चाकू से हमला किया गया है। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत सामान्य बनी हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

शिवा अग्रवाल थाना प्रभारी अमहिया

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story