रीवा

रीवा कलेक्टर ने की रासुका की कार्रवाई: एक अपराधी को जेल भेजा, 5 जिलाबदर किए गए

Neelam Dwivedi
19 Jun 2022 9:13 AM IST
Rewa MP News
x
रीवा जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर मनोज पुष्प (Rewa Collector Manoj Pushp) ने रासुका की कार्रवाई करते हुए एक को जेल भेजा है, वहीं पांच का जिलाबदर किया है।

Rewa News in Hindi: रीवा। रीवा जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर मनोज पुष्प (Rewa Collector Manoj Pushp) ने रासुका की कार्रवाई करते हुए एक को जेल भेजा है, वहीं पांच का जिलाबदर किया है।

जानकारी के अनुसार जिला दंडाधिकारी ने दिव्यांश शुक्ला पिता स्व. रावेन्द्र शुक्ला उम्र 24 वर्ष निवासी गढ़ी थाना जनेह हाल निवास विभीषण नगर बोदाबाग थाना विश्वविद्यालय रीवा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरुद्ध करने के आदेश दिये हैं।

ये होंगे जिले की सीमा से बाहर

राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत पांच आदतन अपराधियों को जिलाबदर किये जाने का आदेश दिया है। उन्होंने राहुल चिकवा निवासी चिकान टोला थाना सिटी कोतवाली, अमर उर्फ अमर बहादुर केवट निवासी उमरी थाना चोरहटा, रजनीश सिंह निवासी मध्येपुर थाना चोरहटा, रामकृष्ण उर्फ कृष्णा यादव निवासी रौसर थाना चोरहटा एवं नरेश साकेत निवासी निराला नगर थाना विश्वविद्यालय को एक वर्ष की अवधि के लिए रीवा जिले की सीमा से बाहर किए जाने का आदेश जारी किया है।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story