रीवा

पंचायत चुनाव को लेकर रीवा कलेक्टर सख्त, बिना कारण छुट्टी लेने वाले होंगे बर्खास्त

Rewa MP News
x
रीवा के अधिकारी-कर्मचारी अकारण छुट्टी लेते पाए गए तो हो सकते हैं बर्खास्त।

Rewa MP News: पंचायत चुनाव को लेकर रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प अब सख्त हो गए है और उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश को लेकर ने सख्त निर्देश जारी किया है। जिससे अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया है। दरअसल जून माह में पंचायत के चुनाव हो रहे है और अब एमपी के पंचायत क्षेत्रों में आर्दश अचारण संहिता लागू हो गई है। ऐसे में जिला निवार्चन अधिकारी अधिकारियों एंव कर्मचारियों के अवकाश पर सबसे ज्यादा फोकस कर रहें है।

अकारण छुट्रटी पर होगी परमानेंट छुट्टी

कलेक्टर ने कहा है कि अगर कोई भी कर्मचारी चुनाव के कामों से बचने के लिए अकारण अवकाश लेता है और वह जांच में गलत पाया गया तो उसकी परमानेंट छुट्टी भी की जा सकती है। उन्होंने बताया की इसके लिए 30 वर्ष नौकरी और 50 वर्ष की आयु का नियम बनाया गया है।

बीमारी का बनाते हैं बहाना

चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए अक्सर अधिकारी-कर्मचारी बीमारी को ही अपना हथियार बनाते है। वे खुद को बीमारी के चलते अनफिट दिखा कर ड्यूटी करने की बजाए छुट्टी पर चले जाते हैं। इसको लेकर कलेक्टर मनोज पुष्प ने एक मेडिकल बोर्ड की टीम तैयार की है। अगर कोई कर्मचारी छुट्टी के लिए बीमारी को आधार बनाता है तो उसे मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश होना होगा। जहां उसकी जांच होगी। इतना ही नही मेडिकल बोर्ड ने गलत रिपोर्ट अगर देगा तो कर्मचारी के साथ ही बोर्ड के मेंबर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण में दिखी रौनक

कलेक्टर के आदेश का असर भी देखा जा रहा है। दरअसल चुनाव को लेकर आयोजित हो रहे प्रशिक्षण में ऐसे भी कर्मचारी पहुंचने लगे हैं जो चुनावी प्रक्रिया से अक्सर नदारत रहते थे। तो वही कलेक्टर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है।

वर्जन

चुनाव कार्य महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए आदेश जारी किए गये है। कर्मचारी-अधिकारी अकारण छुट्टी का आवेदन न दें। जांच में अगर गलत पाया गया तो सबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मनोज पुष्प, कलेक्टर रीवा।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story