रीवा

REWA : पेट्रोल पम्प को कलेक्टर ने किया सील, कोरोना गाइड लाइन का किया जा रहा था उल्लघंन

REWA : पेट्रोल पम्प को कलेक्टर ने किया सील, कोरोना गाइड लाइन का किया जा रहा था उल्लघंन
x
रीवा (REWA NEWS) :  शहर के खुटेही मुहल्ले में संचालित स्नेह पेट्रोल पम्प में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुये जंहा पेट्रोल पम्प को सील कर दिया हैं वही दो बसों को जब्त करवाया है। 

रीवा (REWA NEWS) : शहर के खुटेही मुहल्ले में संचालित स्नेह पेट्रोल पम्प में कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुये जंहा पेट्रोल पम्प को सील कर दिया हैं वही दो बसों को जब्त करवाया है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पम्प के कर्मचारी बिना मास्क पहन कर तेल की बिक्री कर रहे थे। तो वही दोनों बसें सड़क के किनारे खड़ी थी। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने दोनों बसो को थाना में खड़ा करवाया है।

भ्रमण पर थें कलेक्टर

कलेक्टर इलैया राजा टी सोमवार की सुबह भ्रमण कर रहे थें। वे विश्वविद्यायल मार्ग पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुचे तो कोरोना गाइड लाइन का उल्लघन करते हुए पाया।

इस कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व भी शहर के स्वयंबर घर में भी कार्रवाई की गई थी। विवाह घर में कोरोना गाइड लाइन का पालन नही किया जा रहा था। आयोजन में 50 से ज्यादा लोग शामिल पाये गये थे। वही पेट्रोल पम्प मे भी बिना मास्क पहन कर कर्मचारी काम करते हुए पाए गए है।

Next Story