रीवा

रीवा कलेक्टर ने 4 लापरवाह अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस

Aaryan Puneet Dwivedi
9 Nov 2023 9:41 AM IST
रीवा कलेक्टर ने 4 लापरवाह अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस
x
मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने में लापरवाही बरतने पर रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने चार लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है।

रीवा। मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवम्बर को जिले के 2014 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने चार लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है।

इन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में शौचालय, पानी, बिजली तथा रैम्प बनाने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निर्देश दिए गए। जिसकी इनके द्वारा अवहेलना की गई। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी श्रीमती कल्पना यादव तथा सहायक यंत्री आरपी श्रीवास्तव जनपद पंचायत नईगढ़ी को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस दिया है।

कलेक्टर ने संविदा उपयंत्री जनपद पंचायत नईगढ़ी श्रद्धा श्रीवास्तव तथा सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गंगेव राजेश शुक्ला को संविदा समाप्ति का नोटिस दिया है। नोटिस का 9 नवम्बर को प्रात: 11 बजे समक्ष में उपस्थित होकर उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस का उत्तर संतोषजनक न होने तथा समय सीमा का पालन न करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story