
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- रीवा
- /
- रीवा कलेक्टर ने तीन...

Rewa Collector Pratibha Pal
रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित की गई समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर नोटिस दिया गया है। अधिकारियों को तीन दिवस की समय सीमा में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समय सीमा का पालन न करने तथा उत्तर संतोषजनक न होने पर मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज महेश पटेल को समय सीमा में जन्म प्रमाण पत्र तथा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न करने पर नोटिस दिया है।
इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना अजय सिंह को भी निर्धारित समय सीमा में मृत्यु प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र जारी न करने पर नोटिस दिया गया है।
थाना प्रभारी मनगवां अनूप उइके को आवेदक को मर्ग इंटिमेशन की छायाप्रति समय सीमा में न देने पर नोटिस दिया गया है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




