रीवा

रीवा / सरपंचों से 6 लाख 39 हजार रूपये से अधिक की राशि वसूली के कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Aaryan Puneet Dwivedi
28 March 2021 4:11 AM IST
रीवा / सरपंचों से 6 लाख 39 हजार रूपये से अधिक की राशि वसूली के कलेक्टर ने जारी किए आदेश
x
रीवा। कलेक्टर इलैयाराजा टी (Rewa Collector Dr Ilayaraja T) ने जिले की ग्राम पंचायतों के 3 सरपंचों व 3 पूर्व सरपंचों से 6 लाख 39 हजार 577 रूपये की राशि वसूली के आदेश दिये हैं।

रीवा। कलेक्टर इलैयाराजा टी (Rewa Collector Dr Ilayaraja T) ने जिले की ग्राम पंचायतों के 3 सरपंचों व 3 पूर्व सरपंचों से 6 लाख 39 हजार 577 रूपये की राशि वसूली के आदेश दिये हैं।

तदनुक्रम में श्रीमती आशा खातून सरपंच रायपुर जनपद त्योंथर से 89937 रूपये, सुनील मिश्रा सरपंच सरूई जनपद त्योंथर से 253000 रूपये तथा लालमणि सरपंच ग्राम पंचायत रजहा जनपद त्योंथर से 26790 रूपये की राशि वसूली के आदेश दिये गये हैं।

जबकि रामलाल पाठक पूर्व सरपंच गाढ़ा 137 जनपद जवा से 77250 रूपये, धर्मराज सिंह पटेल पूर्व सरपंच अतरैला जनपद जवा से 151550 रूपये तथा द्वारिका प्रसाद पाल पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत छतैनी जनपद पंचायत जवा से 41050 रूपये की राशि वसूल किये जाने का आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किये गये हैं।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story