रीवा

देर रात जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रीवा कलेक्टर, कईयों पर कार्रवाई की गिरी गाज

Aaryan Puneet Dwivedi
4 Oct 2021 9:21 AM IST
देर रात जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रीवा कलेक्टर, कईयों पर कार्रवाई की गिरी गाज
x
रीवा कलेक्टर के औचक निरीक्षक ने दौरान लापरवाह नपे. अनुपस्थित चिकित्सक, नर्स तथा सुरक्षा गार्ड के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश।

रीवा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आज देर रात जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर इलाज व्यवस्थाओं सहित अन्य कार्यों का अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी में अनुपस्थित चिकित्सक, नर्स तथा सुरक्षा गार्ड के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कार्य में संलग्न तीन गार्ड में दो गार्ड अनुपस्थित पाए गए तथा एक गार्ड अपना कार्य मुस्तैदी से नहीं कर रहा था जिस पर कलेक्टर ने उक्त तीनों गार्डों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए।

अनुपस्थित चिकित्सक, स्टाफ पर कार्रवाई

रीवा कलेक्टर ने आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया जहां उन्होंने ड्यूटी में अनुपस्थित डॉ. रंजीत सिंह एवं नर्स रश्मि सोनी का एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने कार्य में अनुपस्थित चिकित्सक डॉ. ईशान गोयल को चेतावनी देकर समझाइश देने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए।

कलेक्टर ने आईसीयू वार्ड में मरीजों की इलाज व्यवस्था व दवाइयों के वितरण आदि के बारे में मरीजों व उनके परिजनों से पूछताछ की। भ्रमण के दौरान उन्होंने गायनी वार्ड सहित अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया, जहां अनुपस्थित डॉक्टर, नर्स से कारण स्पष्ट करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। कलेक्टर ने साफ सफाई व्यवस्था के साथ शिकायत रजिस्टर को भी चेक किया तथा तत्परता पूर्वक कार्यवाही न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।

औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने कलेक्टर को बताया कि डेंगू और मलेरिया की जांच अस्पताल में नहीं हो रही है तथा उन्हें उक्त जांचें बाहर से करानी पड़ रही हैं, जिस पर कलेक्टर ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली।


देर रात जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रीवा कलेक्टर, कईयों पर कार्रवाई की गिरी गाज

अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि सर्वर के न चलने के कारण जांच में व्यवधान हो रहा है। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने तथा सर्वर का सही ढंग से संचालन होने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मरीज के परिजनों द्वारा बाहर से कराई गई जांच की राशि 830 रुपए लौटाने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए।

अस्पताल परिसर में कायाकल्प अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने ओपन नाली को बंद नाली में बदलने तथा पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से किए जाने हेतु नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि पूरा परिसर सुंदर व आकर्षक दिखे। इस दौरान सिविल सर्जन केपी गुप्ता, नगर निगम के अधीक्षण यंत्री शैलेंद्र शुक्ल तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story