रीवा

REWA : काष्ठ शिल्पी बुद्धसेन की कलाकृतियों को देख गदगद हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

News Desk
11 July 2021 11:06 AM GMT
REWA : काष्ठ शिल्पी बुद्धसेन की कलाकृतियों को देख गदगद हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
x
रीवा। कला जीवन की सुखद अनुभूति है। कला जीवन को धन्य बना देती है। जिसके भी जीवन में कला है वह बहुत ही सौभाग्यशाली इंसान है। कला एक ऐसी अमूल्य धरोहर है जिसके किसी के जीवन में आ जाने से इंसान को कुछ न होने के बाद भी संपूर्णता का अनुभव होता है। कला से परिपूर्ण व्यक्ति कभी निराश नहीं हो सकता, कभी हताश नहीं हो सकता, वह तो सदा सुखद अनुभूति में रहता है।

इतनी सब बातें हम रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी काष्ठ बुद्धसेन विश्वकर्मा की कलाकृतियों को देखकर कह रहे हैं। आपको बता दें कि बुद्धसेन विश्वकर्मा विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिले और कई कलाकृतियां भेंट की। बुद्धसेन विश्वकर्मा की कलाकृतियां देखकर मुख्यमंत्री गदगद हो गये और कला कौशल की खूब सराहना की। इससे पूर्व बुद्धसेन विश्वकर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काष्ठ की निर्मित मोटर साइकिल एवं अमिताभ बच्चन को काष्ठ से निर्मित गणेश प्रतिमा भेंट कर चुके हैं। यदि उन्हें काष्ठ शिल्पी कहा जाय तो गलत नहीं होगा।

बुद्धसेन विश्वकर्मा द्वारा लकड़ी से बनीं श्रीकृष्ण भगवान, माता पार्वती एवं शिवजी की प्रतिमा भेंट की। बुद्धसेन विश्वकर्मा की कलाकृति देखकर उनके कला की जितनी भी सराहना की जाय वह कम है। उन्होंने लकड़ी पर बहुत ही सुंदर कलाकारी की है। बुद्धसेन विश्वकर्मा के द्वारा इससे पूर्व भी अपनी कलाकृतियों के कई नायाब उदाहरण पेश किये जा चुके हैं।
बतातें चलें कि बुद्धसेन विश्वकर्मा को काष्ठ की हर प्रकार की कलाकृतियों के निर्माण में उन्हें महारत हासिल है। उनकी कलाकृति को जो भी व्यक्ति एक बार देख लेता है वह अनायाश ही रोमांचित हो उठता है। बुद्धसेन देवी-देवताओं से लेकर गाड़ी, मोटर, पशु-पक्षी, जीव-जंतु सभी प्रकार की काष्ठ निर्मित कलाकृतियों का निर्माण करते हैं।

Next Story