रीवा

Rewa: पुलिस का परिवर्तित चेहरा, कड़ाई के साथ सहयोग भी

Rewa: पुलिस का परिवर्तित चेहरा, कड़ाई के साथ सहयोग भी
x
रीवा / Rewa: आक्सर पुलिस का नाम आने पर लोगों के कान खडे हो जाते हैं। लेकिन लाकडाउन का पालन हो या हर दिन कानून पुलिस मुस्तैदी के साथ काम पर लगी रहती है। लाकडाउन में लोगों को ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए कई बार कड़ाई भी करनी पड़ी।

लेकिन जवा में मंगलवार को पुलिस का सहयोगात्मक रवैवा देख सभी द्रवित हो गये। पुलिस के जवान अपने उच्च आधिकारियों के निर्देश पर गरीबों को राशन तथा उपयोगी सामग्री का वितरण किया।

अधिकारियों का मिला था मार्गदर्शन

जवा से मिली जानकारी के अनुसर जवा थाना प्रभारी ने बतया कि आईजी रीवा उमेश जोगा तथा पुलिस आधीक्षक राकेश सिंह रीवा के मार्गदर्शन में यहां के गरीबों, असहायों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया।

जिसमें एक पैकेट बनाया गया लोगों की जरूरत के हिसाब से आटा, चावल, दाल, आलू तथा प्याज मुख्य रूप से दिया गया है। वहीं साथ में तेल नमक तथा डालडा आदि भी दिया गया।

इन गावों में हुए वितरण

जानकारी के अनुसार खद्यान्न पैकेट का वितरण अतरैला, बड़ी ढाड़ी, देवखर, गडेहरा, चांद कुरैली, कोनी, हरदहन, कशियारी गांव में पुलिस के जवानेा ने स्वयं पैकेट बना कर वितरित किये।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story