रीवा

रीवा, चाकघाट: बच्चों के विवाद में चला गड़ासा, आधा दर्जन घायल, जांच में जुटी पुलिस

Panna MP News
x
MP Rewa Ke Chakghat Me Maarpeet : बीते दिवस बच्चों के बीच उपजा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-गड़ासा से हमला किया।

MP Rewa News : रीवा के चाकघाट थाना अंतर्गत डीही गांव में बीते दिवस बच्चों के बीच उपजा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरानदोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-गड़ासा से हमला किया। मारपीट में गड़ासे के हमले से घायल दोनों पक्ष को मिला कर आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। चिकित्सालय के सर्जरी वार्ड में भर्ती 5 घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है। बताया गया है कि मारपीट में घायल एक घायल की गंभीर हालत होने के कारण उसका इलाज सर्जरी आईसीयू वार्ड में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। मामले की रिपोर्ट दोनों पक्ष के लोगों द्वारा थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि डीही गांव में दो परिवार के बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेलते हुए बच्चे आपस में विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि बच्चों की आपस में मारपीट हो गई। देखते ही देखते बच्चों से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान दो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर टांगी-गड़ासा से हमला कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। दोनों पक्ष के घायलों को उपचार के लिए चाकघाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां 6 घायलों की गंभीर हालत होने के कारण उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया।

ये हैं घायल

संजय गांधी अस्पताल पहुंचे घायलों में एक पक्ष से राजकरण यादव पुत्र मिठाईलाल यादव 45 वर्ष, गुलबाज यादव पुत्र जगदंबा यादव 42 वर्ष शामिल है। दूसरे पक्ष के घायलों में लवकुश आदिवासी पुत्र रामशिरोमणि आदिवासी 35 वर्ष, रवि कुमार आदिवासी पुत्र इन्द्रलाल आदिवासी 35 वर्ष सभी निवासी डीही चाकघाट शामिल है। घायलों में लवकुश की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सर्जरी आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया है।

Next Story